फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uk princess of wales spotted first time after surgery with husband prince william at local farm

UK: अफवाहों के बीच पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं केट मिडलटन, सेहत को लेकर उठ रहे थे सवाल

Tue, 19 Mar 2024 09:47 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Mar 2024 09:47 AM IST
सार

केट मिडलटन को हाल ही में लंदन के नजदीक स्थित विंडसर फार्म शॉप पर उनके पति प्रिंस विलियम के साथ देखा गया। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, केट मिडलटन पूरी तरह से स्वस्थ और खुश नजर आ रही थीं।

विज्ञापन
uk princess of wales spotted first time after surgery with husband prince william at local farm
प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन - फोटो : twitter.com/KensingtonRoyal

विस्तार

ब्रिटिश राजघराने की बहू केट मिडलटन की सेहत को लेकर बीते कई दिनों से अफवाहों का दौर चल रहा था। इस बीच वे पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। केट मिडलटन को हाल ही में लंदन के नजदीक स्थित विंडसर फार्म शॉप पर पति प्रिंस विलियम के साथ देखा गया। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, केट पूरी तरह से स्वस्थ और खुश नजर आ रहीं थी।
विज्ञापन


ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन शनिवार को कुछ शॉपिंग करने गए थे, उसी दौरान दंपती को देखा गया। ब्रिटिश मीडिया ने इस पर खुशी जताई है और लिखा है कि 'केट, आपको देखकर अच्छा लगा'। कुछ मीडिया संस्थानों ने दोनों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए। ब्रिटेन के एक अखबार ने दावा किया है कि केट मिडलटन पति और तीन बच्चों के साथ शनिवार को ही एक खेल कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। 
विज्ञापन


केट की सेहत को लेकर चल रहीं थी अफवाहें
केट मिडलटन की बीते दिनों सर्जरी हुई थी, जिसके चलते उन्हें सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया था। हाल ही में केट मिडलटन की मदर्स डे के अवसर पर एक तस्वीर सामने आई थी। उस तस्वीर के साथ कांट-छांट की गई थी। विवाद बढ़ने पर केट मिडलटन की तरफ से ही बयान जारी कर तस्वीर से छेड़छाड़ की बात स्वीकार की गई थी और तस्वीर को वापस लिया गया था। उसके बाद से ही मिडलटन की सेहत को लेकर अफवाहों को दौर चल रहा था। साथ ही ब्रिटिश राजघराने के महल केसिंग्टन पैलेस के कई पुराने कर्मचारियों ने भी बताया था कि उन्होंने कई दिनों से केट को नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed