UK: क्रिसमस पर आश्रय स्थल में पहुंचे पीएम ऋषि सुनक, लोगों को खुद परोसा भोजन, अब इस बात पर हो रही आलोचना
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग वीडियो को लेकर सुनक की आलोचना कर रहे हैं। विपक्षी लेबर पार्टी की नेता एंजेला रेनेर ने ट्विटर पर पीएम सुनक की निंदा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में क्रिसमस खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने एक खास अंदाज में क्रिसमस मनाया। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एक आश्रय स्थल का दौरा किया यहां उन्होंने लोगों को खुद अपने हाथों से भोजन परोसा। लेकिन इस बीच एक शख्स से वह बातचीत करते हैं, जिस वजह से उनकी आलोचना की जा रही है।
जब पीएम सुनक लोगों को भोजन परोस रहे थे तो इस बीच एक शख्स आता है जिसको वह खाना देते हैं। उन्होंने व्यक्ति के साथ बातचीत शुरू की पहले उसका नाम पूछा और फिर पूछा कि खाने में क्या लेना पसंद करेंगे। इसके बाद बात करते-करते पीएम सुनक ने शख्स को सॉसेज, टोस्ट और अंडे की एक प्लेट थमा दी।
“Do you work in business?"
— Angela Rayner 🌹 (@AngelaRayner) December 24, 2022
"No, I'm homeless. I'm a homeless person."
Excruciating.pic.twitter.com/mtd9pYBOt0
इस बीच ऋषि सुनक ने बातचीत के दौरान उस आदमी से पूछा, क्या आप व्यवसाय में काम करते हैं। तो आदमी ने उत्तर दिया कि नहीं, मैं बेघर हूँ। मैं वास्तव में एक बेघर व्यक्ति हूँ। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को लेकर सुनक की आलोचना कर रहे हैं। विपक्षी लेबर पार्टी की नेता एंजेला रेनेर ने ट्विटर पर पीएम सुनक की निंदा की और कहा कि इसे देखकर मुझे चिंता है कि प्रधानमंत्री को बेघर का मतलब पता नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि पीएम सुनक इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बेघरों को अस्थायी आवास देने चाहिए।