{"_id":"62f10f0aace40202b34d98ac","slug":"uk-pm-race-sunak-truss-feel-heat-over-cost-of-living-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK PM Race: 10-डाउनिंग स्ट्रीट के लिए ट्रस और सुनक के बीच भिड़ंत, महंगाई बना मुख्य मुद्दा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK PM Race: 10-डाउनिंग स्ट्रीट के लिए ट्रस और सुनक के बीच भिड़ंत, महंगाई बना मुख्य मुद्दा
Mon, 08 Aug 2022 08:38 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:38 PM IST
सार
10 डाउनिंग स्ट्रीट की दौड़ में महंगाई मुख्य मुद्दे के रूप से उभरा है। दोनों उम्मीदवारों ने इसको लेकर अलग-अलग नजरिए पेश किए हैं। विदेश सचिव लिज ट्रस ने निर्वाचित होने पर तत्काल टैक्स में कटौती का वादा किया है, वहीं पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने सबसे कमजोर परिवारों के लिए सपोर्ट और टैक्स में कटौती का वादा किया है।
विज्ञापन
Rishi Sunak and Liz Truss
- फोटो : ANI
विस्तार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कुर्सी कब्जाने के लिए दावेदार ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच इन दिनों बहस तेज हो गई है। नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच की बहस एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। अगले महीने ट्रस या सुनक को कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में चुना जाएगा।
10 डाउनिंग स्ट्रीट की दौड़ में महंगाई मुख्य मुद्दे के रूप से उभरा है। दोनों उम्मीदवारों ने इसको लेकर अलग-अलग नजरिए पेश किए हैं। विदेश सचिव लिज ट्रस ने निर्वाचित होने पर तत्काल टैक्स में कटौती का वादा किया है, वहीं पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने सबसे कमजोर परिवारों के लिए सपोर्ट और टैक्स में कटौती का वादा किया है।
ट्रस का कहना है कि वह बढ़ते बिलों से जूझ रहे परिवारों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं सुनक ने आपातकालीन बजट में टैक्स कटौती के लिए ट्रस की योजना पर हमला बोलते हुए इसे बड़े व्यवसायों के लिए एक बड़ा झटका बताया है। उन्होंने दावा किया है कि यह कदम आने वाली सर्दियों में सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए बहुत कम होगा।
विज्ञापन
हालांकि विदेश मंत्री ट्रस का समर्थन कर रहे सेक्रेटरी ब्रैंडन लुईस ने कहा कि वे बढ़ती महंगाई के दबाव में लोगों की मदद करने के लिए 'जो कुछ भी कर सकते हैं' करना चाहेंगे।
ट्रस की टीम को पिछले सप्ताह उस वक्त उनका बचाव करना पड़ा था जब उन्होंने सुझाव दिया था कि अगर वह नंबर-10 की दौड़ जीतती हैं तो कोई हैंडआउट्स नहीं होगा और उनकी प्राथमिकता टैक्स के बोझ को कम करना है। हालांकि ट्रस के समर्थकों का कहना है कि उनकी टिप्पणियों का गलत अर्थ निकाला गया है और वह बढ़ते उर्जा बिलों से जूझ रहे परिवारों को डायरेक्ट सपोर्ट देने से इनकार नहीं कर रही थी।
सुनक ने कहा कि बैंक ऑफ इंग्लैंड का अनुमान है कि महंगाई 13 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी और औसत घरेलू उर्जा बिल लगभग चार हजार पाउंड तक पहुंचने की भविष्यवाणी के साथ उनके उपाय काम नहीं आएंगे।
उन्होंने कहा, परिवारों को बढ़ते बिलों के साथ एक लंबी, कठिन सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। लिज की इससे निपटने की योजना बड़े व्यवसायों और संपन्न लोगों को बढ़ावा देना है और यह उन लोगों के लिए कुछ काम नहीं आएगा जिन्हें ठंड में मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है।
जॉनसन के सहयोगियों ने लगाया 'विच-हंट' का आरोप
वहीं बोरिस जॉनसन के सहयोगियों ने ब्रिटेन की संसद की एक समिति पर निवर्तमान ब्रिटिश प्रधानमंत्री की विच-हंटिंग करने का आरोप लगाया है। जॉनसन ने जुलाई के शुरुआत में प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के मंत्रियों ने उनका साथ छोड़ना शुरु कर दिया था।
हाउस ऑफ कॉमन्स की विशेषाधिकार समति द्वारा 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पार्टीगेट मामले की जांच की जा रही है कि क्या उन्होंने जानबूझकर संसद को गुमराह किया था। जॉनसन ने किसी भी उल्लंघन से इनकार किया था।
58 वर्षीय निवर्तमान प्रधानमंत्री के करीबी सांसदों का मानना है कि अब जांच को खत्म कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह पद छोड़कर जा रहे हैं। जॉनसन के कट्टर सहयोगियों में से एक यूके के संस्कृति सचिव नादिन डोरिस ने कहा, अगर यह विच हंट जारी रहा तो यह वेस्टमिंस्टर में अब तक का सत्ता का सबसे घोर दुरुपयोग होगा। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, यह न केवल समिति में बैठे सांसदों की प्रतिष्ठा पर बल्कि संसद और लोकतंत्र की प्रक्रियाओं पर गंभीर संदेह पैदा करेगा।