फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Keir Starmer supports Ukraine’s Zelensky after Trump criticism

UK: ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को बताया 'तानाशाह', तो स्टार्मर ने फोन पर जेलेंस्की को दिया समर्थन

Thu, 20 Feb 2025 07:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Feb 2025 07:56 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को फोन पर समर्थन दिया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें 'तानाशाह' बताया। स्टार्मर ने कहा कि युद्ध के दौरान चुनावों को स्थगित करना उचित है।

विज्ञापन
UK PM Keir Starmer supports Ukraine’s Zelensky after Trump criticism
वोलोदिमीर जेलेंस्की, कीर स्टार्मर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। दोनों नेताओं की बातचीत तब हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को 'तानाशाह' बताया और रूस के साथ युद्ध की स्थिति से निपटने को लेकर उनकी आलोचना की।  

विज्ञापन


स्टार्मर-जेलेंस्की की बातचीत पर डाउनिंग स्ट्रीट का बयान
डाउनिंग स्ट्रीट ने बुधवार की रात एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया, स्टार्मर ने जेलेंस्की को यूक्रेन के लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए नेता के रूप में समर्थन दिया और कहा कि युद्ध के समय चुनावों को स्थगित करना एक उचित कदम है, जैसा ब्रिटेन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था। 
विज्ञापन


पिछले साल मई में खत्म हुआ जेलेंस्की का कार्यकाल
जेलेंस्की का पांच साल का कार्यकाल पिछले साल मई में समाप्त हो गया था। लेकिन युद्ध के कारण चुनाव स्थगित हैं। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, प्रधानमंत्री (स्टार्मर) ने यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए अमेरिका की ओर से किए जा रहे प्रयासों के लिए भी समर्थ दोहराया, जो भविष्य में भविष्य में रूस के किसी भी आक्रमण को रोकने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्मर के अमेरिका दौरे से पहले हुई फोन पर बात
स्टार्मर की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब वह वॉशिंगटन का दौरा करने वाले हैं, जहां वह ट्रंप से मुलाकात करेंगे। उनकी द्विपक्षीय बैठक के एजेंडे में रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा होने की संभावना है। जेलेंस्की से फोन पर बातचीत के दौरान स्टार्मर ने इस बात पर जोर दिया कि सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। 

ब्रिटेन का समर्थन महत्वपूर्ण, हम कभी नहीं भूलेंगे: जेलेंस्की
वहीं, फोन पर बातचीत के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, 'ब्रिटेन का समर्थन वाकई महत्वपूर्ण है। ब्रिटेन के नागरिकों ने हमारे देश और लोगों के प्रति जो सम्मान दिखाया है, हम उसे कभी नहीं भूलेंगे। 


यूक्रेन सम्मेलन की तैयारी कर रहा ब्रिटेन
ब्रिटेन ने यह भी कहा कि वह स्टार्मर के अमेरिका दौरे के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं को साथ लेते हुए यूक्रेन सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि यूरोप ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल में बदलती भू-राजनीतिक स्थिति को समझने की कोशिश कर रहा है। 

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed