फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Boris Johnson to visit India next week, hold talks with PM Modi to bolster Indo-Pacific security

आधिकारिक एलान: 21 अप्रैल को भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम, अहमदाबाद से शुरू होगी यात्रा, जानें क्यों खास है यह दौरा

Sun, 17 Apr 2022 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, लंदन
एएनआई, लंदन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Apr 2022 08:52 AM IST
सार

ब्रिटिश पीएम जॉनसन के द्वारा नई विज्ञान, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के साथ-साथ ब्रिटेन और भारत में प्रमुख उद्योगों में बड़े निवेश की घोषणा करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UK PM Boris Johnson to visit India next week, hold talks with PM Modi to bolster Indo-Pacific security
ब्रिटेन के पीएम जॉनसन आएंगे भारत यात्रा पर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 21 अप्रैल को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है। जॉनसन की यात्रा गुजरात के शहर अहमदाबाद से शुरू होगी और इसके बाद वे 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। जॉनसन का यह दौरा भारत-ब्रिटेन मुफ्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ताओं में 26 चैप्टर में से चार के सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉनसन इसकी प्रक्रिया के पूरे होने की एक टाइमलाइन पर चर्चा करेंगे। शुरुआती तौर पर इसके इस साल पूरा करने की योजना बनाई गई थी। जॉनसन द्वारा नई विज्ञान, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी परियोजनाओं के साथ-साथ भारत में प्रमुख उद्योगों में बड़े निवेश की घोषणा करने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पहली बार कोई ब्रिटिश पीएम गुजरात की यात्रा करेंगे
यह पहली बार होगा जब ब्रिटेन के कोई प्रधानमंत्री भारत के पांचवें सबसे बड़े राज्य और ब्रिटेन में लगभग आधी ब्रिटिश-भारतीय आबादी के पैतृक घर गुजरात का दौरा करेंगे। वहीं उम्मीद है कि अपनी गुजरात यात्रा के दौरान वे कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल को पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
गुजरात यात्रा के बाद ब्रिटिश पीएम जॉनसन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए 22 अप्रैल को नई दिल्ली जाएंगे। पीएम मोदी के साथ वे भारत की रणनीतिक रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी पर गहन बातचीत करेंगे, जिसका उद्देश्य हमारी करीबी साझेदारी को मजबूत करना और भारत-प्रशांत में सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है।

ब्रिटिश सरकार के अनुसार, जॉनसन आगामी भारत यात्रा का उपयोग मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता में प्रगति के लिए करेंगे, जिससे 2035 तक सालाना 28 बिलियन पाउंड (36.5 बिलियन अमरीकी डालर) द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पीएम जॉनसन ने यात्रा को लेकर जारी किया बयान
अपनी यात्रा को लेकर पीएम जॉनसन ने बयान देते हुए कहा कि मेरी भारत यात्रा उन लक्ष्यों पर पहुंचाएगी जो वास्तव में हमारे दोनों देशों के लोगों के लिए मायने रखती हैं। रोजगार सृजन और आर्थिक विकास से लेकर ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा हमलोग चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed