फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK PM Boris Johnson apologises in Parliament for attending party during lockdown news and updates

COVID-19: इस देश के पीएम ने संसद के सामने मांगी माफी, कोरोना लॉकडाउन के दौरान पार्टी करने का है आरोप

Wed, 12 Jan 2022 08:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 12 Jan 2022 08:45 PM IST
सार

गौरतलब है कि जॉनसन को डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आवास के गार्डन में सहकर्मियों के साथ पार्टी करने के आरोपों के चलते जनता और विपक्ष की नाराजगी झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन
UK PM Boris Johnson apologises in Parliament for attending party during lockdown news and updates
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश की संसद में माफी मांगी है। दरअसल, जॉनसन पर आरोप है कि 2020 में देश में कोरोनावायरस के कारण लागू लॉकडाउन के बीच उन्होंने कुछ और नेताओं के साथ गार्डन पार्टी में हिस्सा लिया था। इसी मुद्दे पर सफाई देते हुए जॉनसन ने कहा कि कुछ चीजों को उनकी सरकार ने सही तरह से नहीं संभाला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जॉनसन को डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आवास के गार्डन में सहकर्मियों के साथ पार्टी करने के आरोपों के चलते जनता और विपक्ष की नाराजगी झेलनी पड़ी है। जॉनसन ने बुधवार को ही पहली बार स्वीकार किया कि वह मई 2020 में हुई गार्डन पार्टी में थे। हालांकि, उन्होंने इसे कामकाज से जुड़ा आयोजन बताया था।
विज्ञापन


जॉनसन ने ब्रिटिश संसद- हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों से कहा, ‘‘मैं माफी मांगना चाहता हूं। यह दूरंदेशी नहीं थी, मुझे पार्टी में मौजूद सभी लोगों को वापस भेज देना चाहिए था।’’ इस विवाद के उठने के बाद आज हाउस ऑफ कॉमन्स में साप्ताहिक प्रश्न सत्र के दौरान यह जॉनसन की पहली सार्वजनिक उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स की मानें तो जॉनसन ने अपनी पत्नी कैरी के साथ गार्डन पार्टी में भाग लेकर देश के कोविड-19 संबंधी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया था। पार्टी के लिए करीब 100 लोगों को ईमेल से निमंत्रण भेजे जाने की बात सामने आई है।


जॉनसन के प्रधान निजी सचिव मार्टिन रेनॉल्ड्स की ओर से कथित तौर पर कई लोगों को मेल भेजा गया था। हालांकि, उस समय देश में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों को केवल अपने घरों में आयोजन करने या किसी दूसरे घर से एक व्यक्ति से मिलने का नियम था। इस मामले को ‘पार्टीगेट’ कहा जा रहा है और यह सत्ता में जॉनसन के करीब ढाई साल के कार्यकाल में सबसे बड़े संकट के तौर पर उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed