{"_id":"61157d7c8ebc3e7caa360678","slug":"uk-piece-of-charles-and-diana-wedding-cake-auctioned-for-rs-1-90-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: चार्ल्स और डायना की शादी के केक का टुकड़ा 1.90 लाख रुपये में नीलाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: चार्ल्स और डायना की शादी के केक का टुकड़ा 1.90 लाख रुपये में नीलाम
Fri, 13 Aug 2021 01:28 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:28 AM IST
सार
- 40 साल से भी ज्यादा समय के बाद केक के टुकड़े की मिली अनपेक्षित कीमत
विज्ञापन
प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी के केक का एक टुकड़ा 1,850 पाउंड (1,90,324 रुपये) में नीलाम हुआ है। काल्पनिक कहानियों में सुनी जाने जैसी शादी को 40 साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद यह एक नीलामी में इतनी बड़ी कीमत में बिका है। इस केक पर 29 जुलाई, 1981 की तारीख अंकित थी। नीलामी से सिर्फ 500 पाउंड मिलने की उम्मीद थी लेकिन बड़ी कीमत मिल गई।
विज्ञापन
केक का यह टुकड़ा शादी के 23 आधिकारिक केकों में से एक केक का है जो ब्रिटिश शाही जोड़े ने अपनी शादी में परोसा था। केक की आइसिंग (सजावट के लिए तैयार मिश्रण) और बादाम की मिठाई से तैयार बेस में शाही ‘कोट ऑफ आर्म्स’ को सुनहरे, लाल, नीले और चांदी से सजाया गया था।
विज्ञापन
नीलामी के लिए रखा गया केक का यह टुकड़ा क्वीन मदर के स्टाफ की एक सदस्य मोया स्मिथ को दिया गया था जिन्होंने इसे सख्त पकड़ वाली एक फिल्म के साथ एक पुराने टिन में संरक्षित कर रखा था। इस टिन के ढक्कन पर हाथ से बना एक लेबल चिपकाया गया जिस पर लिखा था, सावधानी से छुएं- प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना की शादी का केक। उनके परिवार ने यह केक 2008 में एक संग्राहक को बेच दिया। मौजूदा बोली में केक का टुकड़ा गेरी लेयटन को बेचा गया।
विज्ञापन