{"_id":"632506f9f04ff257f9405110","slug":"uk-people-protested-against-the-new-emperor-said-not-my-king-hundreds-of-protesters-being-put-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: न महारानी की मौत का दुख, न चार्ल्स के राजा बनने से खुशी, पार्लियामेंट स्क्वायर पर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: न महारानी की मौत का दुख, न चार्ल्स के राजा बनने से खुशी, पार्लियामेंट स्क्वायर पर जुटे हजारों प्रदर्शनकारी
Sat, 17 Sep 2022 06:46 AM IST
निर्मल कांत
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 17 Sep 2022 06:46 AM IST
सार
ये लोग दशकों से साम्राज्यवादी व्यवस्था का विरोध करते आ रहे हैं। एलिजाबेथ की मौत उनके लिए एक मौका है, जब वे आवाज उठाकर अपनी बात हमवतनों और सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
पार्लियामेंट स्ट्रीट पर नॉट माय किंग प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन फिलहाल एक सम्राज्ञी के जाने और नए सम्राट के तख्तनशीं होने के दौर से गुजर रहा है। इन्हीं लोगों के बीच हजारों लोग ऐसे भी हैं, जो न तो एलिजाबेथ की मौत से दुखी हैं, न चार्ल्स के राजा बनने से खुश। इन्हें ब्रिटेन में साम्राज्य विरोधी लोग कहा जा रहा है।
ये लोग दशकों से साम्राज्यवादी व्यवस्था का विरोध करते आ रहे हैं। एलिजाबेथ की मौत उनके लिए एक मौका है, जब वे आवाज उठाकर अपनी बात हमवतनों और सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। लेकिन, लंदन की पुलिस पार्लियामेंट स्क्वायर पर जुटे प्रदर्शनकारियों को चुन-चुनकर जेल में ठूंस रही है।
पुलिस के मनमाने और क्रूर रवैये की ब्रिटेन के कई संभ्रांत लोगों ने आलोचना भी है। पुलिस जितने साम्राज्य विरोधी लोगों को गिरफ्तार कर रही है, उससे कई गुना ज्यादा लोग हाथों में 'नॉट माई किंग' लिखी तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। नागरिक अधिकार समूह लिबर्टी ने पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
शोक में डूबा भारतीय समुदाय...वेस्टमिंस्टर हॉल में भारतीय समुदाय समेत हजारों लोग यहां दिवंगत महारानी को श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। ब्रिटिश भारतीय कारोबारी लॉर्ड करन बिलिमोरिया ने कहा, ‘हम शोक में हैं।’
59 करोड़ की ‘शाही’ सुरक्षा में होगा महारानी का अंतिम संस्कार
दिवंगत महारानी का अंतिम संस्कार भी 'शाही' सुरक्षा में होगा। 19 सितंबर को कड़े पहरे और चाकचौबंद व्यवस्था पर 75 लाख डॉलर यानी करीब 59 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे।
इस बीच, ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने चीनी सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल को संसद परिसर में दिवंगत महारानी के ‘लाइंग-इन-स्टेट’ कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है।