{"_id":"634efafec5877269f734fc0b","slug":"uk-parliament-celebrates-diwali-with-prayers-candles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: ब्रिटेन की संसद में मनाई गई दिवाली, पुजारियों ने मोमबत्तियां जला कर की शांति प्रार्थना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: ब्रिटेन की संसद में मनाई गई दिवाली, पुजारियों ने मोमबत्तियां जला कर की शांति प्रार्थना
Wed, 19 Oct 2022 12:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:44 AM IST
सार
हाउस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने कहा, मैं यहां और दुनिया भर में सभी समुदायों के लिए दिवाली शांतिपूर्वक और आनंदपूर्वक मनाने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश संसद परिसर में इस साल के दिवाली समारोह के अवसर पर हरे कृष्णा मंदिर के पुजारियों ने मोमबत्तियां जला कर शांति प्रार्थना की। वेस्टमिंस्टर पैलेस स्थित स्पीकर हाउस के शासकीय कक्ष में आयोजित इस समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद, राजनयिक, सामुदायिक नेता और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के प्रतिनिधि एक साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर हाउस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने कहा, मैं यहां और दुनिया भर में सभी समुदायों के लिए दिवाली शांतिपूर्वक और आनंदपूर्वक मनाने की कामना करता हूं। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारर, भक्तिवेदांत मनोर इस्कॉन मंदिर की अध्यक्ष विशाखा दासी, भारतीय मूल के लेबर सांसद वीरेंद्र शर्मा और लिबरल डेमोक्रेट हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सहकर्मी नवनीत ढोलकिया ने ‘ओम शांति’ की प्रार्थना के साथ मोमबत्तियां जलाईं।
विज्ञापन
भारतीय मूल के कंजर्वेटिव सांसद और कार्यक्रम के सह-मेजबान शैलेश वारा ने कहा, अध्यक्ष के शासकीय कक्ष में होना शानदार है। यह ब्रिटेन की विविधता है कि हम हिंदू कैलेंडर के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दिवाली को यहां वेस्टमिंस्टर पैलेस में मना रहे हैं। उन्होंने कहा, यह यहां रहने वाले 16 लाख ब्रिटिश-भारतीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है।
विज्ञापन