फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Opposition raises questions over Akshata Murty's liquidated firm

UK: ब्रिटेन के विपक्षी दल ने साधा अक्षता मूर्ति पर निशाना, बंद हो रहे फर्म को लेकर उठाये सवाल

Sun, 07 Jan 2024 02:15 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 07 Jan 2024 02:15 AM IST
सार

लेबर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान के संयोजक पैट मैक फाड्डेन ने सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया है जो कि चार जनवरी को उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन को लिखा गया था। उस पत्र में मैक फाड्डेन ने मूर्ति के कैटामरन वेंचर्स को समेटने से जुड़ी स्थितियों पर सवालात किए हैं।

विज्ञापन
UK Opposition raises questions over Akshata Murty's liquidated firm
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी इस साल के अंत में संभावित आम चुनाव के लिए प्रचार मोड में आ गई है। वहीं दूसरी ओर पार्टी ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की बंद होने जा रही निवेश कंपनी को लेकर घेरा है। लेबर पार्टी ने इश्तहार देकर प्रधानमंत्री सुनक पर जनता के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


लेबर पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान के संयोजक पैट मैक फाड्डेन ने सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया है जो कि चार जनवरी को उप प्रधानमंत्री ओलिवर डाउडेन को लिखा गया था। उस पत्र में मैक फाड्डेन ने मूर्ति के कैटामरन वेंचर्स को समेटने से जुड़ी स्थितियों पर सवालात किए हैं।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की 43 वर्षीय व्यापारी पुत्री अक्षता मूर्ति ने 2013 में इस उद्यम को शुरू किया था और उनके पति ऋषि सुनक उसके एक निदेशक बने थे जिन्होंने 2015 में इस पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले साल वित्तीय ब्योरे में सामने आया कि मूर्ति ने इस कंपनी को बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक ने एक्स पर कही ये बात
मैक फाड्डेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा है, ‘पिछले कुछ महीनों में कैटामरन वेंचर्स के व्यापारिक सौदों के बारे में कई रिपोर्ट सामने आयीं हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘यह खुलासा हुआ कि प्रधानमंत्री की पत्नी द्वारा संचालित इस कंपनी को स्वयं ऋषि सुनक द्वारा तैयार की गयी कोविड सहयोग योजना के तहत 20 लाख पाउंड मिला। फिर यह सामने आया कि जिन कारोबार में श्रीमती मूर्ति ने पैसे लगाये, वह ठप हो गया।


इसके अलावा करदाताओं को 10 लाख पाउंड की चपत भी लगी। सहयोगियों और मैंने सरकार के मंत्रियों को कई पत्र लिखे। लंबित प्रश्नों के साथ, अपनी कंपनी को बंद करने श्रीमती मूर्ति के फैसले से कई अन्य सवाल खड़े होते हैं, जिनपर मेरा मानना है कि जनहित में स्पष्टकरण की जरूरत है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed