फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK MP Bob Blackman says government to apologize Indian people for Jallianwala Bagh massacre

UK: ब्रिटिश संसद में उठा जलियांवाला बाग हत्याकांड का मुद्दा, विपक्षी सांसद बोले- भारतीयों से माफी मांगे सरकार

Fri, 28 Mar 2025 08:04 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

ब्रिटेन में विपक्षी खेमे- कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने संसद में जलियांवाला बाग हत्याकांड का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से कहा कि वह नरसंहार की सालगिरह से पहले भारत की जनता से माफी मांगे। 

विज्ञापन
UK MP Bob Blackman says government to apologize Indian people for Jallianwala Bagh massacre
बॉब ब्लैकमैन, कंजर्वेटिव पार्टी सांसद - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में विपक्षी खेमे- कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को जलियांवाला बाग हत्याकांड की 106वीं वर्षगांठ से दो सप्ताह पहले, हाउस ऑफ कॉमन्स में मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश सरकार से मांग की कि वह हत्याकांड की सालगिरह से पहले भारत की जनता से औपचारिक रूप से माफी मांगे।

विज्ञापन


हैरो ईस्ट के सांसद बॉब ने हाउस ऑफ कॉमन्स में बोलते हुए 13 अप्रैल, 1919 की घटना को याद किया, जब लोग अमृतसर में बैसाखी का त्योहार मनाने के लिए एकत्र हुए थे। ब्लैकमैन ने कहा, 'जनरल डायर ने वहां ब्रिटिश सैनिकों को भेजा और निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाने का आदेश दिया, जब तक कि उनके पास गोला-बारूद खत्म न हो जाए। उस नरसंहार में 1,500 लोग मारे गए और 1,200 घायल हुए।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kesari Chapter 2: ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ अक्षय-माधवन-अनन्या की लड़ाई, केसरी के किरदारों के नाम से उठा पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश साम्राज्य पर लगे दाग के लिए जनरल डायर को बदनाम किया गया
उन्होंने कहा कि आखिरकार इस नरसंहार के लिए जनरल डायर को ब्रिटिश साम्राज्य पर लगे दाग के लिए बदनाम किया गया। 2019 में, तत्कालीन प्रधान मंत्री थेरेसा मे ने माना कि यह भारत में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन पर एक दाग था।

बॉब ने एक्स हैंडल पर जारी वीडियो संदेश में कहा...
बॉब ने अपने एक्स हैंडल पर जारी वीडियो में कहा, 'आज मैंने देश की संसद में जलियांवाला बाग हत्याकांड का मुद्दा उठाया। मैंने सरकार से कहा कि वह इस हत्याकांड की सालगिरह से पहले भारत की जनता से औपचारिक रूप से माफ़ी मांगी। खास बात ये है कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्म- केसरी चैप्टर 2 का टीजर रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही ब्रिटिश संसद में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर माफी मांगने का मुद्दा उठाया।

 

लूसी पॉवेल ने ब्लैकमैन का किया धन्यवाद
सदन की नेता लूसी पॉवेल ने ब्लैकमैन को 'जलियांवाला बाग हत्याकांड के महत्वपूर्ण मुद्दे को संसद में उठाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि विदेश मंत्रालय के मंत्रियों ने आज उनका प्रश्न सुना होगा। मैं सुझा दूंगी कि वे जलियांवाला बाग हत्याकांड की वर्षगांध से पहले एक बयान दे।'

ये भी पढ़ें: Kesari 2: 'केसरी 2' से पहले इन फिल्मों में दिखी जलियांवाली बाग हत्याकांड की कहानी, भयावह दृश्य देख दहल गए दिल

केसरी चैप्टर 2 में नरसंहार की कहानी दिखाने का किया गया प्रयास
अक्षय कुमार अभिनीत 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' फिल्म में ब्रिटिश हुकूमत के दौर में भारत के अमृतसर में हुए नरसंहार की मार्मिक कहानी दिखाने का प्रयास किया गया है। एक वकील और राजनेता रहे सी शंकरन नायर ने जलियांवालाबाग नरसंहार की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज का सामना किया था।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed