{"_id":"6630ab007b23973d210ba663","slug":"uk-indian-youth-murdered-his-wife-in-london-court-sentenced-him-to-life-imprisonment-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: लंदन में भारतीय युवक ने की पत्नी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: लंदन में भारतीय युवक ने की पत्नी की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Tue, 30 Apr 2024 01:55 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:55 PM IST
सार
लंदन में एक भारतीय युवक को अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जो कि कम से कम 15 साल होगी। युवती की मां ने कहा कि मेरी बेटी के साथ मुझे भी मार डाला है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंदन में एक भारतीय युवक को अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। जो कि कम से कम 15 साल होगी। युवती की मां ने कहा कि मेरी बेटी के साथ मुझे भी मार डाला है।
29 अक्तूबर 2023 को स्थानीय समयानुसार शाम 4:15 बजे साहिल शर्मा (24) ने इमरजेंसी नंबर डायल किया। पुलिस ऑपरेटर को उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी महक शर्मा (19) की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पहुंची वहां साहिल बैठा हुआ था और महक खून में लथपथ पड़ी हुई थी। मौके से साहिल को गिरफ्तार किया गया। साहिल शर्मा को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उसके सिर में मामूली चोट लगी थी। वहीं मेडिकल टीम ने महक को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ देर बार डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महक के गले पर चाकू के वार के कई निशान थे।
31 अक्तूबर 2023 को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महक की मौत का कारण गर्दन पर चाकू से वार ही निकला। इसके बाद साहिल पर अपनी पत्नी को जान से मारने का मुकदमा चलाया। मामले की सुनवाई किंग्स्टन क्राउन कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने महक के परिवारजन को संवेदना देते हुए कहा कि साहिल ने उसको उसी घर में मार डाला, जहां उसे सबसे ज्यादा सुरक्षित होन चाहिए। उस व्यक्ति ने ही उसे मार डाला, जिस व्यक्ति को उसे प्यार करना चाहिए। यह घटना बहुत ही निंदनीय और दुखद है।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशलिस्ट क्राइम कमांड के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर (डीआई) लौरा सेम्पल ने कहा, "अपनी पत्नी की हत्या करके, साहिल शर्मा ने एक परिवार की प्यारी बेटी को छीन लिया है।" उन्होंने कहा, "हालांकि मुझे पता है कि कोई भी चीज़ महक शर्मा को उनके पास वापस नहीं ला सकती है, मुझे उम्मीद है कि साहिल को सजा से मिलने के बाद महक के प्रियजनों को न्याय मिलेगा।
महक की मां ने कहा कि वह अपनी बेटी की क्रूर हत्या के बाद टूटा हुआ महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा “एक चीज़ जो मैं किसी भी चीज़ से ज्यादा चाहती हूं वो यही है कि महक वापस आ जाए। लेकिन यह असंभव है। कोई भी प्रार्थना, पैसा या समर्थन उसे मेरे पास वापस नहीं लाएगा। मैं टूट चुकी हूं। साहिल ने सिर्फ महक की हत्या नहीं की है, उसने मुझे भी मार डाला है। ”