{"_id":"61fc491e9e6f4525af21d25f","slug":"uk-imposed-a-fine-of-356-crores-on-companies-selling-expensive-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: ब्रिटेन ने कंपनियों पर 356 करोड़ का लगाया जुर्माना, साठगांठ कर दवाएं सात गुना महंगी बेच रही थीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कार्रवाई: ब्रिटेन ने कंपनियों पर 356 करोड़ का लगाया जुर्माना, साठगांठ कर दवाएं सात गुना महंगी बेच रही थीं
Fri, 04 Feb 2022 02:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:59 AM IST
सार
अलायंस फार्मा ने बताया कि वह ब्रिटेन सरकार के आदेश के खिलाफ अपील करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरदर्द, उलटी व चक्कर आने पर मरीज को दी जाने वाली टेबलेट्स सात गुना महंगी बेचने पर ब्रिटेन के प्रतिस्पर्धा व बाजार प्राधिकरण ने अलायंस फार्मा और सिनवेन सहित विभिन्न कंपनियों पर 356 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
आरोप हैं कि इन कंपनियों ने आपस में समझौते किए, प्रतियोगियों को अपने उत्पाद बाजार में न लाने के लिए तक पैसा दिया। इसकी वजह से 2013 से 2017 के बीच संबंधित टेबलेट्स के लिए ब्रिटेन के सरकारी एजेंसी नेशनल हेल्थ सर्विस को 700 प्रतिशत तक ज्यादा खर्च करना पड़ा। अलायंस फार्मा ने बताया कि वह आदेश के खिलाफ अपील करेगी।
विज्ञापन