{"_id":"600897f58ebc3e31b5383a9d","slug":"uk-home-minister-preeti-patel-asks-people-to-clear-confusion-about-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कोविड-19 टीकों के प्रति लोगों से भ्रम दूर करने को कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कोविड-19 टीकों के प्रति लोगों से भ्रम दूर करने को कहा
Thu, 21 Jan 2021 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल
- फोटो : twitter
ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने देश में भारतीय मूल के कुछ लोगों समेत अल्पसंख्यकों में कोविड-19 का टीका लेने के प्रति हिचक के खिलाफ आगाह किया है और टीके के बारे में भ्रम दूर करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
प्रवासी समुदाय के संगठन कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया (सीएफआईएन) द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा कि वह टीके के सुरक्षित और असरदार होने को लेकर संदेश को जोर-शोर से प्रसारित करना चाहती हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए ब्रिटेन में फाइजर-बायोनटेक और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम जातीय समुदायों के लोगों के बीच टीके को लेकर हिचक देख रहे हैं। इस बारे में गलतफहमी दूर किए जाने की जरूरत है। मैं इस संदेश को जोर-शोर से प्रसारित करना चाहती हूं।'
विज्ञापन