फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   uk government clamps down on crooked immigration lawyers

Britain: ब्रिटेन में आव्रजन वकीलों पर कसा शिकंजा, अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों के लिए गठित की टास्क फोर्स

Tue, 08 Aug 2023 03:39 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 03:39 PM IST
सार

अवैध प्रवासियों की मदद करने वाले वकीलों कर ब्रिटेन सरकार ने शिकंजा कस दिया है। ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को एक नए कार्यबल के गठन की घोषणा की इसी के साथ आव्रजन वकीलों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
uk government clamps down on crooked immigration lawyers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटेन प्रवासियों को लेकर अब काफी सजग दिखाई दे रहा है, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अवैध प्रवासियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। लेकिन अब अवैध प्रवासियों की मदद करने वाले वकीलों कर ब्रिटेन सरकार ने शिकंजा कस दिया है। ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को एक नए कार्यबल के गठन की घोषणा की इसी के साथ आव्रजन वकीलों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन सरकार ने बताया कि वकीलों का एक छोटा सा समूह प्रवासियों से झूठे दावे कर रहा है और उन्हें प्रोत्साहित करके ब्रिटेन में रहने में मदद कर रहा है। वॉचडॉग सॉलिसिटर रेगुलेटरी अथॉरिटी (एसआरए) ने अवैध प्रवासियों की मदद करने वाली कानूनी फर्मों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन


ब्रिटेन की गृहमंत्री  सुएला ब्रेवरमैन ने कहा अवैध प्रवासियों की मदद करने वाले आव्रजन वकीलों को जड़ से उखाड़ा जाना चाहिए और न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। आगे बताया कि अधिकांश वकील ईमानदारी के साथ काम करते हैं, हम जानते हैं कि कुछ वकील अवैध प्रवासियों को सिस्टम से खिलवाड़ करने में मदद करने के लिए झूठ बोल रहे हैं। बता दें कि सुएला ब्रेवरमैन खुद एक योग्य वकील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्रिटिश लोग चाहते हैं कि हम अवैध प्रवास को खत्म करें। मैं इन अनैतिक वकीलों पर नकेल कसने और नावों से आने वाले लोगों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जानकारी के लिए बता दें कि फर्जी तरीकों से देश में रहने के तरीके के बारे में प्रवासियों को प्रशिक्षित करते पाए जाने वाले वकीलों पर यूके के आप्रवासन अधिनियम 1971, धारा 25 के तहत यूके में गैरकानूनी आप्रवासन में सहायता करने के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और उन्हें आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।


ब्रिटेन सरकार ने अवैध प्रवासियों की मदद करने वालों के लिए गठित टास्क फोर्स समय से पहले ही शुरू कर दी है। ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय ने कहा कि कानून प्रवर्तन भ्रष्ट आव्रजन वकीलों के खिलाफ नए मुकदमे दर्ज करने के लिए एक टास्कफोर्स के साथ काम कर रहा है, अब दोषी पाए जाने पर वकीलों को धोखे से देश में अवैध प्रवासियों को रहने में सहायता करने के लिए आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed