{"_id":"6376a7c4b45ce91fd9544f23","slug":"uk-government-blocked-takeover-of-the-country-largest-microchip-factory-by-a-chinese-owned-firm","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: सेमीकंडक्टर निर्माता न्यूपोर्ट वेफर फैब के अधिग्रहण पर ब्रिटेन सरकार ने लगाई रोक, सुरक्षा का दिया हवाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: सेमीकंडक्टर निर्माता न्यूपोर्ट वेफर फैब के अधिग्रहण पर ब्रिटेन सरकार ने लगाई रोक, सुरक्षा का दिया हवाला
Fri, 18 Nov 2022 02:59 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:59 AM IST
सार
न्यूपोर्ट वेफर फैब ब्रिटेन के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। हालांकि 2021 में नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट वेफर फैब का अधिग्रहण पूरा कर चुकी है। इसका नाम बदलकर नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट लिमिटेड किया जा चुका है।
विज्ञापन
Newport Wafer Fab
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए ब्रिटेन की सरकार ने वेल्स स्थित कंपनी न्यूपोर्ट वेफर फैब के विलय पर रोक लगा दी है। यह कंपनी माइक्रोचिप का निर्माण करती है। चीन के स्वामित्व वाली नीदरलैंड की एक फर्म नेक्सपीरिया ने पिछले वर्ष इसका अधिग्रहण कर 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
न्यूपोर्ट वेफर फैब ब्रिटेन के लिए सेमीकंडक्टर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। हालांकि 2021 में नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट वेफर फैब का अधिग्रहण पूरा कर चुकी है। इसका नाम बदलकर नेक्सपीरिया न्यूपोर्ट लिमिटेड किया जा चुका है।
विज्ञापन
ब्रिटन के व्यापार सचिव ग्रांट शाप्स ने इस अधिग्रहण को समाप्त करने और सौदे को पलटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे सेमीकंडक्टर के निर्माण में ब्रिटेन की क्षमताएं प्रभावित होंगी। इसके बाद नेक्सपीरिया ने कहा कि निर्णय से उन्हें धक्का लगा है।
विज्ञापन