फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK, France to work on peace deal with Ukraine, present it to Trump, says PM Keir Starmer

International Politics: यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर मिलकर काम करेंगे ब्रिटेन-फ्रांस, पीएम स्टार्मर का बयान

Sun, 02 Mar 2025 03:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 02 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि उनका देश और फ्रांस यूक्रेन के लिए शांति समझौते पर काम करें। उन्होंने इसे व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद सही दिशा में एक कदम बताया।

विज्ञापन
UK, France to work on peace deal with Ukraine, present it to Trump, says PM Keir Starmer
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस यूक्रेन के साथ एक शांति समझौते पर काम करेंगे और फिर इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने इसे शुक्रवार को व्हाइट हाउस में बैठक में हुई तीखी बहस के बाद सही दिशा में एक कदम बताया। समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने और फ्रांस के राष्ट्रपि इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका और रूस के बीच चल रही वार्ताओं से अलग बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, हमने सहमति दी है कि ब्रिटेन, फ्रांस यूक्रेन के साथ तएक योजना पर काम करेंगे ताकि युद्ध को रोका जा सके और फिर इस योजना को लेकर हम अमेरिका के साथ चर्चा करेंगे। स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन और फ्रांस इस योजना में सबसे आगे हैं और इसलिए राष्ट्रपति मैक्रों और मैं इस योजना पर काम करेंगे और फिर इस पर अमेरिका के साथ चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ हुई तीखी बहस
व्हाइट हाउस में शुक्रवार को ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद यूरोपीय नेता इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए एकजुट हो रहे हैं। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने जेलेंस्की को लाइव कैमरे पर फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे स्टार्मर
पीएम स्टार्मर ने डाउनिंग में जेलेंस्की की मेजबानी की और फिर मैक्रों व ट्रंप दोनों को फोन किया ताकि यूक्रेन के लिए एकजुटता दिखा सकें और वॉशिंगटन व कीव के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधार सकें। जेलेंस्की आज सैंड्रिंघम में किंग चार्ल्स से मुलाकात करेंगे, जबकि स्टार्मर यूरोपीय नेताओं के साथ लंदन में एक रक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। इस शिखर सम्मेलन में फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, स्पेन, कनाडा, फिनलैंड, स्वीडन, चेक गणराज्य और रोमानिया के नेता भी शामिल होंगे। तुर्की के विदेश मंत्री, नाटो महासचिव और यूरोपी आयोग व यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष भी इसमें शामिल होंगे। 

ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी रेचल रीव्स
इस बीच चांसलर रेचल रीव्स 2.3 अरब यूरो के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी, ताकि कीव को अधिक हथियार खरीदने की अनुमति मिल सके, जिसे रूसी संपत्तियों पर लगाए गए प्रतिबंधों से मिलने वाले लाभ का उपयोग करके चुकाया जाएगा। 

ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक पर क्या बोले स्टार्मर
जेलेंस्की और ट्रंप की बैठक में बहस को लेकर स्टार्मर ने कहा, मैं असहज महसूस कर रहा था। कोई भी यह नहीं देखना चाहता। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इसका कैसे प्रतिक्रिया दी जाए। स्टार्मर ने कहा कि फ्रांस-ब्रिटेनश शांति योजना में एक या दो अन्य देश शामिल हो सकते हैं।  

स्टार्मर- जेलेंस्की के बीच यूक्रेन को समर्थन पर चर्चा
इससे पहले, ब्रिटेन आए यूक्रेन के राष्ट्रपति को ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने गले लगाया और कहा कि उन्हें देश का अटूट समर्थन प्राप्त है। जेलेंस्की शनिवार को जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ पहुंचे तो वहां बाहर एकत्र लोग उनके समर्थन के नारे लगा रहे थे। स्टॉर्मर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को गले लगाया और वह उन्हें अंदर ले गए। दोनों नेताओं की मुलाकात लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक की पूर्व संध्या पर हुई। इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि अगर अमेरिका यूक्रेन से समर्थन वापस ले लेता है तो यूरोपीय देश यूक्रेन और खुद की रक्षा कैसे कर सकते हैं।


स्टॉर्मर ने युद्धग्रस्त देश के नेता से कहा, 'और जैसा कि आपने बाहर सड़क पर नारो के जरिए सुना, आपको पूरे ब्रिटेन में समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा, “हम आपके साथ, यूक्रेन के साथ खड़े हैं, भले ही इसमें (युद्ध में) कितना भी समय लगे।' जेलेंस्की ने उन्हें और ब्रिटेन के लोगों को उनके समर्थन और दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed