{"_id":"60ca67398ebc3e29fd7f192f","slug":"uk-extends-deadline-for-post-study-job-visa","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों को होगा फायदा: ब्रिटेन ने पढ़ाई के बाद नौकरी के वीजा की समय सीमा बढ़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीयों को होगा फायदा: ब्रिटेन ने पढ़ाई के बाद नौकरी के वीजा की समय सीमा बढ़ाई
Thu, 17 Jun 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:33 AM IST
सार
पिछले साल पढ़ाई शुरू करने वाले विद्यार्थियों के पास पीएसडब्ल्यू वीजा के लिए 27 सितंबर तक का वक्त है। भारतीय छात्र इस अवधि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
वीजा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन ने पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए दिए जाने वाले नए वीजा (पीएसडब्ल्यू) में योग्यता सिद्ध करने की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले का सबसे अधिक लाभ भारतीय छात्रों को मिलेगा। ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में सबसे अधिक भारत से होते हैं।
विज्ञापन
कोरोना लॉकडाउन पाबंदियों के चलते दूरस्थ पाठ्यक्रम वाले छात्रों को वीजा के लिए योग्यता साबित करने के लिए 21 जून तक ब्रिटेन में पेश होना था। लेकिन अब गृहमंत्रालय ने इसे बढ़ाकर 27 सितंबर कर दिया है। इसके तहत पिछले साल पढ़ाई शुरू करने वाले विद्यार्थियों के पास पीएसडब्ल्यू वीजा के लिए 27 सितंबर तक का वक्त है। भारतीय छात्र इस अवधि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल द्वारा पिछले साल शुरू किया गया पीएसडब्ल्यू या ग्रेजुएट रूट वीजा अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनकी पढ़ाई पूरी होने के बाद दो साल तक काम करने या फिर काम तलाशने के लिए ब्रिटेन में ठहरने की सुविधा देता है।
विज्ञापन