{"_id":"644804564d0cf06a5c09a2a8","slug":"uk-court-told-prince-william-settled-phone-hack-claim-for-very-large-sum-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: रूपर्ट मर्डोक की मीडिया कंपनी से प्रिंस विलियम को मिली थी बड़ी रकम, फोन टैपिंग मामले में हुआ खुलासा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: रूपर्ट मर्डोक की मीडिया कंपनी से प्रिंस विलियम को मिली थी बड़ी रकम, फोन टैपिंग मामले में हुआ खुलासा
Tue, 25 Apr 2023 10:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:18 PM IST
सार
ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और कई अन्य हस्तियों ने डेली मेल और एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स के प्रकाशकों के खिलाफ निजता के उल्लंघन मामले में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी द्वारा 'द सन' के प्रकाशक और 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' पर कथित रूप से गैरकानूनी सूचना एकत्र करने के लिए फोन हैकिंग संबंधी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि रूपर्ट मर्डोक की मीडिया कंपनी की ब्रिटिश अखबार शाखा से ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम को फोन हैकिंग के लिए किए गए समझौते में बहुत बड़ी राशि मिली थी। ये समझौता 2020 में हुआ था। ये खुलासा प्रिंस हैरी द्वारा दर्ज कराए गए मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों से हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और कई अन्य हस्तियों ने डेली मेल और एसोसिएटेड न्यूजपेपर्स के प्रकाशकों के खिलाफ निजता के उल्लंघन मामले में केस दर्ज करवाया है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान मर्डोक के स्वामित्व वाले ‘न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स’ (एनजीएन) ने तर्क दिया कि अदालत को प्रिंस हैरी और अभिनेता ह्यू ग्रांट द्वारा दायर फोन हैकिंग के मुकदमों को खारिज कर देना चाहिए। उन्होंने दलील देते हुए कहा कि उन्होंने काफी देर से दावा किया। ऐसे में इस मामले को खारिज कर देना चाहिए।
विज्ञापन
इस पर प्रिंस हैरी के वकीलों ने अदालत को बताया कि उन्हें शाही परिवार और समाचार पत्रों के बीच एक गुप्त समझौते के कारण अपना मामला लाने से रोका गया। इसमें समझौते और माफी की मांग की गई थी। जिसे बाद में एनजीएन द्वारा नकार दिया गया।
विज्ञापन
ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने 'द सन' के प्रकाशक और 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' पर कथित रूप से गैरकानूनी सूचना एकत्र करने के लिए मुकदमा दायर किया है। इससे पहले, मामले में पिछली सुनवाई के दौरान हैरी के वकीलों ने कहा था कि उनके परिवार के लोगों को फोन टैपिंग के बारे में जानकारी थी, लेकिन अदालती कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने इस जानकारी को छिपाए रखा। प्रिंस हैरी के वकीलों ने तब यह भी कहा था कि अगर यह जानकारी बाहर आ जाती तो प्रशासन के कई गलत काम सामने आ जाते।