फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK based Odisha Women Runs Marathon In Saree goes viral

Britain: ब्रिटेन मैराथन में संबलपुरी साड़ी पहनकर दौड़ी भारतीय महिला, वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 20 Apr 2023 12:16 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 12:16 AM IST
सार

महिला का नाम मधुस्मिता जेना है जो मैनचेस्टर में एक हाई स्कूल की शिक्षिका है। उन्होंने रविवार को अपनी चमकीले रंग की साड़ी के साथ चार घंटे और 50 मिनट में 42 किमी से अधिक की दूरी तय की।

विज्ञापन
UK based Odisha Women Runs Marathon In Saree goes viral
मैराथन में संबलपुरी साड़ी पहनकर दौड़ी भारतीय महिला, मैराथन - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय पूरी दुनिया में कहीं भी हों वह अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलते, ऐसी ही संस्कृति की झलक ब्रिटेन में देखने को मिली है। ब्रिटेन की एक भारतीय महिला ने पारंपरिक संबलपुरी साड़ी पहनकर मैनचेस्टर में 42.5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई। 

विज्ञापन


महिला का नाम मधुस्मिता जेना है जो मैनचेस्टर में एक हाई स्कूल की शिक्षिका है। उन्होंने रविवार को अपनी चमकीले रंग की साड़ी के साथ चार घंटे और 50 मिनट में 42 किमी से अधिक की दूरी तय की, सोशल मीडिया पर उनके फोटोज वारयल हो गए हैं। 
विज्ञापन


साड़ी पहनकर दौड़ना हमेशा एक मुश्किल काम होता है। उन्होंने उन सभी लोगों को गलत साबित कर दिया जो सोचते होंगे कि महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ नहीं सकतीं। इंग्लैंड में भी, केंद्रपाड़ा जिले के कुसुनपुर गांव की रहने वाली मधुस्मिता गर्मियों में साड़ी पहनती हैं, खासकर गर्मियों में। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह पहली मैराथन नहीं थी जिसे उन्होंने पूरा किया। इससे पहले, उसने दुनिया भर में कई मैराथन और अल्ट्रा-मैराथन में भाग लिया था। पिछले साल, उन्हें ओडिशा सोसाइटी ऑफ यूके सम्मेलन में खेल उत्कृष्टता के लिए भी सम्मानित किया गया था। लेकिन ये पहला मौका था जब उन्होंने साड़ी पहनकर किसी मैराथन में हिस्सा लिया। मधुस्मिता के पति मिस्र में काम करते हैं और उनके दो बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed