{"_id":"616ee8b77b6e953bed7082c2","slug":"uk-and-us-in-worry-after-another-mutated-variant-of-delta-plus-found-scientists-analysing-its-effects","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब डेल्टा प्लस वैरिएंट का कहर: ब्रिटेन में 50 हजार के करीब पहुंचे केस, वैज्ञानिकों ने शुरू की निगरानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब डेल्टा प्लस वैरिएंट का कहर: ब्रिटेन में 50 हजार के करीब पहुंचे केस, वैज्ञानिकों ने शुरू की निगरानी
Tue, 19 Oct 2021 09:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:20 PM IST
सार
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ब्रिटेन में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के म्यूटेटेड वर्जन की वजह से हो सकता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह नया वैरिएंट डेल्टा से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।
विज्ञापन
कोरोना के डेल्टा वैरिेएंट का एक और विकसित रूप सामने आया।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में कोरोनावायरस के डेल्टा वैरिएंट का कहर अभी थमा भी नहीं था कि इसके एक और विकसित रूप के कहर मचाने के मामले सामने आने लगे हैं। दरअसल, ब्रिटेन में सोमवार को कोरोना के करीब 50 हजार केस दर्ज किए गए। वह भी तब जब देश की आधी से ज्यादा जनता दोनों डोज हासिल कर चुकी है और बूस्टर डोज भी लगाना शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ब्रिटेन में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के म्यूटेटेड वर्जन की वजह से हो सकता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह नया वैरिएंट डेल्टा से 10 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। हालांकि, रिसर्चर्स ने साफ किया है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह वैरिएंट डेल्टा से ज्यादा खतरनाक होगा और सामान्य टेस्ट से इसकी पहचान नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस नए वैरिएंट को AY.4.2 कोड दिया गया है। माना जा रहा है कि यह डेल्टा के एवाई.4 सबवैरिएंट से दो म्यूटेशन के बाद पैदा हुआ है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के पूर्व कमिश्नर स्कॉट गॉटलिब ने इस वैरिएंट को डेल्टा प्लस करार दिया है। हालांकि, डेल्टा प्लस नाम पहले ही डेल्टा के K417N म्यूटेशन को दिया जा चुका है।
ब्रिटेन में पहली बार सामने आया यह वैरिएंट अमेरिका में भी फैला है। अब तक इससे जुड़े 14 हजार 705 केस सामने आ चुके हैं। फिलहाल अमेरिका के पांच राज्य- वॉशिंगटन, ओरेगॉन, कैलिफोर्निया, नॉर्थ कैरोलाइना और वॉशिंगटन डीसी में इस वैरिएंट की पहचान की जा चुकी है।