{"_id":"648d800d23a3a62a4e0cf815","slug":"uganda-isis-linked-organization-attacks-ugandan-school-25-killed-eight-in-critical-condition-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uganda: युगांडा के स्कूल में आतंकी हमला, 38 छात्रों समेत 41 को मार डाला, छात्रावास जलाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Uganda: युगांडा के स्कूल में आतंकी हमला, 38 छात्रों समेत 41 को मार डाला, छात्रावास जलाया
Sat, 17 Jun 2023 03:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:24 PM IST
सार
युगांडा में पिछले 25 साल में किसी स्कूल पर हुआ ये सबसे बड़ा हमला है। जून 1998 में कांगो सीमा के पास किछवम्बा तकनीकी संस्थान पर एडीएफ के हमले में 80 छात्रों की जान छात्रावास में आगजनी के चलते गई थी।
विज्ञापन
युगांडा के स्कूल में हमला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युगांडा के कांगो सीमा के पास एक स्कूल में आईएस से जुड़े आतंकी गुट 'एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस' (एडीएफ) ने हमला कर 38 छात्रों समेत 41 लोगों को मार डाला। उन्होंने स्कूली छात्रावास में आग लगा दी और जब छात्र भागे तो उन्हें गोली मारकर या काट कर मौत के घाट उतार दिया। छह लोगों को अगवा भी कर लिया गया है।
सेना ने बताया कि अगवा लोगों के साथ आतंकी झरझरा सीमा पार कांगो में भाग गए। स्थानीय मेयर सेलेवेस्ट मापोज ने बताया कि प्रभावितों में छात्र, एक गार्ड और स्थानीय समुदाय के दो सदस्य शामिल हैं, जो स्कूल के बाहर मारे गए। सेना के मुताबिक, रात करीब 11.30 बजे इस घटना में करीब 5 हमलावर शामिल थे। घटना में आठ लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
25 वर्षों में बड़ा हमला
युगांडा में पिछले 25 साल में किसी स्कूल पर हुआ ये सबसे बड़ा हमला है। जून 1998 में कांगो सीमा के पास किछवम्बा तकनीकी संस्थान पर एडीएफ के हमले में 80 छात्रों की जान छात्रावास में आगजनी के चलते गई थी।
विज्ञापन
मुस्लिम उत्पीड़न के बाद बना गुट...
आरोप है कि मुस्लिमों का लंबे समय तक उत्पीड़न किया गया। इसके बाद कुछ युवाओं ने तत्कालीन राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के खिलाफ हथियार उठा लिए। 2001 में युगांडा सेना से परास्त होने के बाद एडीएफ डीआरसी में उत्तरी किवु प्रांत में चला गया। एडीएफ विद्रोही पिछले दो दशकों से डीआरसी के अंदर से काम कर रहे हैं।