बिना बताए उबर ड्राइवर ने कर दी सैकड़ों यात्रियों की लाइव स्ट्रीमिंग, बर्खास्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मिजोरी राज्य में एप आधारित कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी उबर और लिफ्ट के ड्राइवरों ने ट्वीच एप के जरीए सैकड़ों यात्रियों की गतिविधियों की लाइव स्ट्रीमिंग कर दी। मिजोरी के कानून के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की मर्जी के बाद ही उसकी रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं इस घटना के बाद से सोशल मीडिया में ड्राइवर के व्यवहार के बारे में लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय मीडिया का कहना है कि सेंट लुइस एरिया में ड्राइवर के द्वारा की गई लगभग सभी 700 राइड्स की लाइव स्ट्रीमिंग की गई है। 32 साल के इस ड्राइवर का नाम जेसन ग्रागैक है और इस ड्राइवर ने वीडियो प्लेटफॉर्म ट्वीच पर 'जस्टस्मर्फ' यूजरनेम से ये वीडियो लाइव स्ट्रीम किए हैं।
यात्रियो को लाइव स्ट्रीमिंग की नहीं थी कोई जानकारी
मीडिया ने इन सवारियों से बातचीत में खुलासा किया है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पता होता तो वे खुद ही इसकी अनुमति दे देते लेकिन इसके बार में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। सवारियों की रिकॉर्डिंग और ड्राइवर को सस्पेंड करने का यह मुद्दा उस समय चर्चा में आया जब मीडिया ने ग्राहकों की प्राइवेसी पर सवाल पूछे। अमेरिका के मिजोरी राज्य में केवल व्यक्ति की मर्जी से ही वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। अमेरिका में कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और इलिनॉय जैसे 11 राज्य हैं, जहां वीडियो में मौजूद सभी लोगों की अनुमति जरूरी है।
उबेर ने सस्पेंड किया ड्राइवर
उबर की ओर जारी बयान में कहा गया है कि वीडियो में कैद हुई फुटेज कंपनी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नहीं है। साथ ही उबेर की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि कंपनी ने उस ड्राइवर के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। उबेर के हेल्पलाइन पेज के अनुसार उबेर सुरक्षा कारणों के चलते अपने ड्राइवर्स को सवारियों के वीडियो बनाने की अनुमति देता है लेकिन इसके लिए सवारियों की अनुमति जरूरी है। इसके अलावा ड्राइवर को उस राज्य के कानूनों का भी पालन करना भी जरूरी है।