{"_id":"5d1fe9a68ebc3e3cee0145c8","slug":"uae-will-give-free-sim-card-to-tourists-one-month-free-international-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को मुफ्त सिम कार्ड देगा यूएई, एक महीने तक कर सकेंगे फ्री इंटरनेशनल कॉल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पर्यटकों को मुफ्त सिम कार्ड देगा यूएई, एक महीने तक कर सकेंगे फ्री इंटरनेशनल कॉल
Sat, 06 Jul 2019 06:02 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 06 Jul 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आने वाले पर्यटकों को मोबाइल फोन सिम कार्ड और 20 एमबी का डाटा निशुल्क मिलेगा। इसके लिए उनसे कोई दस्तावेज भी नहीं मांगे जाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सिम कार्ड की मदद से अंतराष्ट्रीय फोन कॉल्स और टेक्स्ट संदेश निशुल्क भेजे जा सकेंगे। यह कार्ड एक महीने की अवधि के लिए वैध होगा और अगर पर्यटक अपने वीजा की अवधि बढ़ाता है तो इस कार्ड की अवधि खुद ब खुद बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज के मुताबिक इस कार्ड को कहीं से भी रिचार्ज कराया जा सकेगा। बताया जा रहा है कि पर्यटन नीति के तहत पर्यटकों की संख्या बढ़ाने को लेकर यूएई समय-समय पर ऐसी पहल करता हैँ
विज्ञापन