फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE temporarily suspended issuance new visit visas for Pakistan and 12 other countries

यूएई ने भारत को छोड़ पाक समेत 12 देशों के यात्रियों को वीजा जारी करने पर लगाई रोक

Thu, 19 Nov 2020 08:55 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Nov 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
UAE temporarily suspended issuance new visit visas for Pakistan and 12 other countries
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान और 11 अन्य देशों के आगंतुकों के लिए नए वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इन 12 देशों में भारत नहीं है। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यूएई अधिकारियों द्वारा लिया गया यह निर्णय देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से संबंधित माना जा रहा है।  

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने कहा है कि यूएई ने पाकिस्तान सहित 12 देशों के लिए आगे की घोषणा तक अस्थायी रूप से नए यात्रा वीजा जारी करने को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले से जारी वीजा के लिए निलंबन लागू नहीं होगा।   
विज्ञापन



पाकिस्तान के अलावा, यूएई सरकार ने तुर्की, ईरान, यमन, सीरिया, इराक, सोमालिया, लीबिया, केन्या, और अफगानिस्तान के अन्य लोगों के लिए यात्रा वीजा जारी करने को निलंबित कर दिया है। यूएई सरकार की तरफ से यह निर्णय पाकिस्तान में बढ़ते कोविड-19 मामलों को लेकर आया है। पिछले एक सप्ताह में देश में कोरोना वायरस से 2,000 नए मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, जून में यूएई ने पाकिस्तान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यात्री सेवाओं के अस्थायी निलंबन की घोषणा की थी। पाकिस्तान में अभी तक कोविड-19 के कुल 3,63,380 मामले सामने आए हैं। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की संख्या 30,362 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed