{"_id":"5cc6eaf8bdec22072f09ea76","slug":"uae-spy-arrested-in-connection-with-murder-of-jamal-khashoggi-committed-suicide-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"खशोगी हत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए यूएई के जासूस ने जेल में की आत्महत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खशोगी हत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए यूएई के जासूस ने जेल में की आत्महत्या
Mon, 29 Apr 2019 05:45 PM IST
अमर शर्मा
एएफपी, अंकारा
एएफपी, अंकारा
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
jamal khashoggi
सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में तुर्की अधिकारियों द्वारा 10 दिन पहले गिरफ्तार किए गए संयुक्त अरब अमीरात के जासूस ने जेल में आत्महत्या कर ली।
तुर्की सरकार से जुड़े सूत्र और सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ की खबर के अनुसार संदिग्ध ‘सिलिवरी जेल’ में मृत मिला।
तुर्की के न्याय मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र ने ‘एएफपी’ से भी इस खबर की पुष्टि की।
सऊदी के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में अधिकारियों ने एक अन्य कथित जासूस के साथ इसे हिरासत में लिया था।
‘अनादोलू’ के अनुसार संदिग्ध पर बाद में औपचारिक रूप से ‘‘सैन्य एवं राजनीतिक’’ तथा ‘‘अंतरराष्ट्रीय जासूसी’’ के आरोप तय किए गए थे।
गौरतलब है कि इस्तांबुल में पिछले साल अक्टूबर में संदिग्ध परिस्थितियों में खशोगी को मौत के घाट उतारे दिया गया था।