फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE Says Flydubai Co-Pilot Planned Crash on Tel Aviv Airport know details

फ्लाईदुबई मामला: यूएई का आरोप- हमलावर सह-पायलट तेल अवीव हवाई अड्डे पर गिराने वाला था विमान, और क्या खुलासे?

Sat, 10 Oct 2026 04:53 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 10 Oct 2026 04:53 AM IST
सार

फ्लाईदुबई के सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने तेल अवीव हवाई अड्डे पर विमान गिराने की साजिश रची थी। यूएई के अभियोजक ने बताया कि उसने कप्तान पर चाकू से हमला किया और अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले से प्रेरणा ली थी।

विज्ञापन
UAE Says Flydubai Co-Pilot Planned Crash on Tel Aviv Airport know details
फ्लाईदुबई विमान को इस्राइल में क्रैश कराने की थी साजिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फ्लाईदुबई के सह-पायलट का इरादा तेल अवीव हवाई अड्डे पर विमान को यात्री टर्मिनल में गिराना था। पिछले महीने उसने तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में मौजूद भारतीय कप्तान स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था। यूएई के शीर्ष अभियोजक ने कहा कि उसका उद्देश्य अधिकतम मानवीय क्षति पहुंचना था।

विज्ञापन

अमेरिका में हुए हमलों से प्रेरणा?

देश की सरकारी समाचार एजेंसी WAM द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई। उड़ान में सवार 174 यात्रियों में से अधिकांश इस्राइल से थे। बयान में कहा गया कि सह-पायलट ने 11 सितंबर, 2001 के अमेरिका में हुए हमलों से प्रेरणा ली थी। उसने दुबई से तेल अवीव की दो पिछली उड़ानों का उपयोग मार्ग और हवाई अड्डे से परिचित होने के लिए किया था।

विज्ञापन

हमले की साजिश का कोई संकेत नहीं

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने सह-पायलट की पहचान 29 वर्षीय हमाम अल-हमामी के रूप में की। फ्लाईदुबई की सुरक्षा जांच में उसके चरमपंथी विचार या हमले की साजिश का कोई संकेत नहीं मिला था। हमामी ने अकेले काम करने की बात स्वीकार की और अपने वकील की उपस्थिति में विस्तृत बयान दिया। उसने अपने मकसद और साजिश के चरणों का भी खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे सामने आया यह संकट?

यह संकट 30 सितंबर को जॉर्डन और सऊदी अरब के ऊपर आसमान में अचानक सामने आया। हमामी ने कॉकपिट में भारतीय कप्तान स्मित मच्छार की गर्दन पर पीछे से जानलेवा हमला किया था। घायल और लहूलुहान मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों और चालक दल को हमले की जानकारी दी। यात्रियों ने हमामी को काबू किया और विमान को स्थिर करने में मदद की।

विमान को कैसे बचाया गया?

हमले के बाद विमान एक मिनट से भी कम समय में करीब 14,000 से 16,000 फीट नीचे गिर गया था। यात्रियों की मदद से विमान को स्थिर किया गया। दो आरक्षित पायलटों ने विमान को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई। अभियोजक ने यह भी बताया कि हमामी 2017 में ऑस्ट्रेलिया में रॉयल मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ते समय एक मस्जिद में कट्टरपंथी बना था। फ्लाईदुबई एक सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed