फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Uae prefer indian over pakistani workers to strengthen its national security

कोरोना नहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से यूएई ने पाकिस्तान समेत 13 देशों के श्रमिकों पर लगाई पाबंदी

Sat, 28 Nov 2020 08:04 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 28 Nov 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
Uae prefer indian over pakistani workers to strengthen its national security
uae

यूएई ने पाकिस्तान समेत 13 देशों के कर्मचारियों के अपने देश में काम करने पर पाबंदी कोरोना महामारी के कारण नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगाई है। इस बारे में यूएई सरकार ने 18 नवंबर को एक आदेश पारित किया है, जिसमें 13 देशों के कर्मचारियों पर काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


नए वीजा जारी करने पर रहेगी पाबंदी
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात ने अस्थाई तौर पर अफगान, पाकिस्तान और दूसरे देशों के कर्मचारियों के लिए नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। प्रतिबंधित देशों की सूची में सीरिया, सोमालिया, इराक, यमन और अफगानिस्तान जैसे युद्ध ग्रस्त देश शामिल हैं। ये तुर्की और पाकिस्तान जैसेे सऊदी विरोधी गुटों के देश हैं। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा कि यूएई ने पाकिस्तान और दूसरे देशों के कर्मचारियों के लिए नए वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान ने कहा कि वो यूएई से इस फैसले के पीछे कारण पूछ रहा है लेकिन हमने सोचा यह कोरोना वायरस से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक ने यूएई सरकार को घेरा
पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार को इस फैसले के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी नहीं थी। इसके बाद पाकिस्तान ने यूएई सरकार को घेरना शुरू कर दिया,
क्योंकि उसे लगा कि यह फैसला विशेष तौर पर पाकिस्तान को मद्देनजर रखकर लिया गया है और कोरोना वायरस इसका मुख्य कारण नहीं है। 

पाक सीनेटर बेग बोले, पाक के लिए विशेष तौर पर पाबंदी
सीनेटर अनवर बेग का कहना है कि कोरोना वायरस इस प्रतिबंध के पीछे का कारण है तो भारत को भी इस प्रतिबंधित सूची में होना चाहिए था, क्योंकि यहां दुनिया में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। काम और रोजगार के लिए वीजा रोक देना चिंताजनक स्थिति है औऱ उनका मानना है कि यह प्रतिबंध विशेष तौर पर पाकिस्तान के लिए लगा है।


अप्रैल में ही 13 हजार पाक कर्मचारियों को निकाला
वहीं यूएई सरकार ने महामारी की शुरुआत में ही पाकिस्तानी श्रमिकों और कर्मचारियों की छटाई करनी शुरू कर दी थी। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के मुताबिक अप्रैल 2020 की शुरुआत में यूएई ने 13,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed