फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE courts order to accused Sanjay Shah pay 125 million dollar to Denmark

UAE: दुबई की अदालत का आदेश- डेनमार्क के 125 करोड़ डॉलर चुकाए आरोपी संजय शाह, जानें पूरा मामला

Sat, 17 Sep 2022 06:50 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 06:50 AM IST
सार

डेनमार्क टैक्स प्राधिकरण ने दुबई की स्थानीय कानूनी फर्म के माध्यम से 2018 में संजय के खिलाफ मामला दायर कर आरोप लगाया था कि उसने 2012 में विदेशी कारोबारियों को सलाह दी कि वह खुद को डेनिश कंपनियों का शेयरधारक बताएं और गलत तरीके से टैक्स रिफंड लें।

विज्ञापन
UAE courts order to accused Sanjay Shah pay 125 million dollar to Denmark
संजय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेनमार्क में 170 करोड़ डॉलर टैक्स घोटाले के कथित साजिशकर्ता ब्रिटिश नागरिक संजय शाह को स्थानीय अपील अदालत ने आदेश दिया कि वह कोपेनहेगन के टैक्स विभाग को 125 करोड़ डॉलर चुकाए। कुछ दिन पहले ही एक दूसरी अदालत ने संजय शाह को प्रत्यर्पित करने का आदेश खारिज किया था। 

विज्ञापन


संजय के प्रवक्ता जैक इरविन ने कहा, इसके खिलाफ वह दुबई की सर्वोच्च कोर्ट ऑफ कैसेशन जाएंगे।

डेनमार्क टैक्स प्राधिकरण ने दुबई की स्थानीय कानूनी फर्म के माध्यम से 2018 में संजय के खिलाफ मामला दायर कर आरोप लगाया था कि उसने 2012 में विदेशी कारोबारियों को सलाह दी कि वह खुद को डेनिश कंपनियों का शेयरधारक बताएं और गलत तरीके से टैक्स रिफंड लें। डेनमार्क ने इसे देश का सबसे बड़ा टैक्स घोटाला करार दिया था। 
विज्ञापन


लग्जरी जीवन-शैली से भड़का था गुस्सा
पिछले कुछ साल में दुबई के हथेली के आकार वाले आइसलैंड में संजय शाह की लग्जरी जीवन-शैली से डेनमार्क में गुस्सा भड़का था। इसके बाद डेनिश अधिकारियों ने यूएई के साथ प्रत्यर्पण संधि की। जून में दुबई की पुलिस ने संजय को गिरफ्तार भी किया था। दुबई में संजय ऑटिस्टिक बच्चों के लिए एक केंद्र चलाता था, जो 2020 में बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed