फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UAE Closely following Telegram founder Pavel Durov’s case, asks France for consular access

Paul Durov Arrest: टेलीग्राम के फाउंडर ड्यूरोव की गिरफ्तारी पर UAE का एक्शन, फ्रांस से इस मामले में मांगी मदद

Wed, 28 Aug 2024 08:32 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 28 Aug 2024 08:32 AM IST
सार

पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर  24 अगस्त की शाम को पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार किया गया था। ड्यूरोव प्राइवेट जेट से अजरबैजान से बॉर्गेट हवाई अड्डे पहुंचे थे। 

विज्ञापन
UAE Closely following Telegram founder Pavel Durov’s case, asks France for consular access
पावेल ड्यूरोल - फोटो : ani

विस्तार

टेलीग्राम मैसेजिंग एप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रही हैं। वह अभी भी फ्रांस पुलिस की हिरासत में ही हैं। हालांकि, इस मामले पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बारीकी से नजर रख रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि ड्यूरोव के पास अमीरात की नागरिकता है। 

विज्ञापन


गौरतलब है, 24 अगस्त की शाम को पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, ड्यूरोव प्राइवेट जेट से अजरबैजान से बॉर्गेट हवाई अड्डे पहुंचे थे। उनके खिलाफ फ्रांस की प्रशासन ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।   
विज्ञापन


क्या बोला यूएई?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूएई के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि वह ड्यूरोव के मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है और उसने फ्रांसीसी सरकार को सभी कांसुलर सेवाएं तत्काल प्रदान करने का अनुरोध किया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि नागरिकों की देखभाल करना, उनके हितों का संरक्षण करना, उनके मामलों का पालन करना और उन्हें देखभाल के सभी पहलुओं देना यूएई के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी सीमा शुल्क से जुड़े फ्रांस के धोखाधड़ी विरोधी कार्यालय के अधिकारियों ने बीते शनिवार शाम को फ्रांसीसी-रूसी अरबपति को हिरासत में लिया था। 39 वर्षीय ड्यूरोव के खिलाफ टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी के कारण फ्रांसीसी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और पीडोफाइल सामग्री साझा करने के लिए किया गया।

इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ड्यूरोव की गिरफ्तारी पर कहा कि फ्रांस अभिव्यक्ति और संचार की स्वतंत्रता के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। 

क्या है टेलीग्राम से ड्यूरोव का नाता? 
रूस में जन्मे 39 साल के ड्यूरोव मैसेजिंग एप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक हैं। बता दें, यह एप मुफ्त में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी प्रतिस्पर्धा फेसबुक के व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से है। मंच का लक्ष्य एक साल के भीतर एक अरब सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं को पार करना है।

किन देशों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में एप
टेलीग्राम रूस, यूक्रेन और पूर्व सोवियत संघ के गणराज्यों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में जानकारी देने वाला महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभरा है। मास्को और कीव दोनों के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। कुछ विश्लेषक इस एप को जंग के लिए एक वर्चुअल युद्धक्षेत्र कहते हैं। 

15.5 अरब डॉलर की संपत्ति
फोर्ब्स द्वारा अनुमानित 15.5 अरब डॉलर की संपत्ति वाले ड्यूरोव ने 2014 में रूस छोड़ दिया था, क्योंकि उन्होंने VKontakte उपयोगकर्ताओं के डेटा को रूसी सुरक्षा सेवाओं के साथ साझा करने से इनकार कर दिया था। बाद में रूस ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की भी कोशिश की थी। 

2017 में दुबई, फिर फ्रांस गए
साल 2017 में ड्यूरोव दुबई चले गए थे। बाद में उन्होंने अगस्त 2021 में फ्रांसीसी नागरिकता स्वीकार की थी। अप्रैल में ड्यूरोव ने अमेरिकी पत्रकार से रूस छोड़ने और अपनी कंपनी के लिए जगह तलाशने के बारे में कहा था, 'मैं किसी से आदेश लेने की बजाय स्वतंत्र रहना पसंद करूंगा।' इस दौरान उन्होंने बर्लिन, लंदन, सिंगापुर और सैन फ्रांसिस्को में भी काम किया।


इसी इंटरव्यू में, ड्यूरोव ने यह भी कहा था कि पैसे या बिटकॉइन से परे, उसके पास रियल एस्टेट, जेट या नौका जैसी कोई बड़ी संपत्ति नहीं है, क्योंकि वह स्वतंत्र रहना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed