{"_id":"61c0e4d2c1ef391dc86105a4","slug":"uae-censorship-will-be-end-in-cinemas-new-category-will-be-created-for-watching-adult-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई : सिनेमाघरों में अब खत्म होगी सेंसरशिप, वयस्क फिल्में देखने के लिए बनाई जाएगी 21 साल से ज्यादा उम्र की नई श्रेणी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई : सिनेमाघरों में अब खत्म होगी सेंसरशिप, वयस्क फिल्में देखने के लिए बनाई जाएगी 21 साल से ज्यादा उम्र की नई श्रेणी
Tue, 21 Dec 2021 01:47 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:47 AM IST
सार
अमीरात मीडिया नियामक प्राधिकरण पारंपरिक इस्लामिक मूल्यों का कथित उल्लंघन करने वाले संवेदनशील दृश्यों को हटाने के बजाए दर्शकों के लिए 21 वर्ष की आयु से अधिक की नयी श्रेणी लेकर आने की बात कही है। प्राधिकरण ने ट्वीट किया, फिल्मों को उनके अंतरराष्ट्रीय संस्करण के अनुसार सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
यूएई का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने जुमे की नमाज के बाद शनिवार-रविवार को छुट्टी का तोहफा देने के बाद अब एलान किया है कि वह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों पर सेंसर नहीं लगाएगा। इसे विदेशियों को आकर्षित करने के लिए एक उदारवादी देश के तौर पर अपनी छवि बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इसके लिए वह 21 साल से अधिक उम्र की नई श्रेणी लेकर आएगा।
विज्ञापन
अमीरात मीडिया नियामक प्राधिकरण पारंपरिक इस्लामिक मूल्यों का कथित उल्लंघन करने वाले संवेदनशील दृश्यों को हटाने के बजाए दर्शकों के लिए 21 वर्ष की आयु से अधिक की नयी श्रेणी लेकर आने की बात कही है। प्राधिकरण ने ट्वीट किया, फिल्मों को उनके अंतरराष्ट्रीय संस्करण के अनुसार सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
अगले साल से शुरू होगी नई व्यवस्था
यूएई का सेंसर बोर्ड अब तक फिल्मों से उन दृश्यों को हटा देता है जो नग्नता, समलैंगिकता, यौन सामग्री और अनुचित मानी जाने वाली सामग्री को दिखाते हैं। सरकार ने अपनी इस्लामी विधि संहिता में सुधार करते हुए अगले साल से पश्चिमी कारोबारों एवं बाजारों के अनुरूप अपने सप्ताहांत को भी शुक्रवार से बदलकर शनिवार-रविवार कर दिया है। यह व्यवस्था अगले साल से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नहीं काटे जाएंगे वयस्क सीन
यूएई भले ही अब वयस्क दृश्यों वाली फिल्मों में कोई काट-छांट नहीं करे लेकिन ऐसी फिल्में 21 साल से छोटी उम्र के लोग नहीं देख सकेंगे। सात अमीरातों से मिलकर बना यूएई खाड़ी देशों के सबसे उदारवादी नियमों को मानने वाले देशों में शामिल है। लेकिन यहां के सिनेमाघरों में अब तक न दिखाई जाने वाली वयस्क फिल्में भी अब खुलकर दिखाई जाएंगी। इसका मकसद अपनी प्रगतिशील छवि को बढ़ावा देना था।