{"_id":"5f6d21e08ebc3ed3400e28db","slug":"uae-15-year-old-nri-girl-composed-a-song-in-honor-of-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई: 15 वर्षीय भारतवंशी ने पीएम मोदी के सम्मान में तैयार किया गीत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई: 15 वर्षीय भारतवंशी ने पीएम मोदी के सम्मान में तैयार किया गीत
Fri, 25 Sep 2020 04:16 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएई में एक 15 वर्षीय भारतीय लड़की को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक गीत तैयार करने पर प्रशंसा मिल रही है। खलीज टाइम्स की बृहस्पतिवार की खबर के अनुसार यह गीत यहां इंडियन हाई स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा सुचेता सतीश ने गाया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर ‘नमो नमो विश्वगुरु भारत’ शीर्षक वाले गीत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया। इस गीत के वीडियो में पीएम मोदी के राजनीतिक करियर के बारे में दिखाया गया है, इसमें ‘मेक इन इंडिया’ अभियान पर भी प्रकाश डाला गया है और साथ ही भारत की सांस्कृतिक विविधता को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
मलयालम गीतकार और गायक अजय गोपाल ने इस गाने को लिखा है, जबकि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ले रही सुचेता की मां सुमिता अयिल्लिता ने गीत का हिंदी अनुवाद किया है। दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी को बृहस्पतिवार को गीत की एक प्रति भेंट की गई। उन्होंने सुचेता की आवाज की प्रशंसा की।
विज्ञापन