फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two women accuse Stanley Johnson father of PM Boris Johnson of inappropriate touching

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री जॉनसन के पिता पर सांसद समेत दो महिलाओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Wed, 17 Nov 2021 03:46 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Nov 2021 03:46 PM IST
सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता पर दो महिलाओं ने उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वालों में एक महिला सांसद और दूसरी पत्रकार है। 

विज्ञापन
two women accuse Stanley Johnson father of PM Boris Johnson of inappropriate touching
स्टैनली जॉनसन - फोटो : twitter.com/StanleyPJohnson

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता स्टैनली जॉनसन पर दो महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। स्टैनली पर दोनों महिलाओं ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वालों में एक महिला कंजर्वेटिव सांसद है और दूसरी पत्रकार। 

विज्ञापन


सांसद कैरोलिन नोक्स ने स्काई न्यूज को बताया कि जॉनसन ने 2003 में हुई टोरी पार्टी कॉन्फ्रेंस में गलत तरीके से छुआ था। वहीं, पत्रकार एलिबे रे ने स्टैनली पर 2019 में कन्जर्वेटिव पार्टी की कॉन्फ्रेंस के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


न्यू स्टेट्समैन की पॉलिटिकल करेस्पॉन्टेंड एलिबे रे ने स्टैनली जॉनसन के खिलाफ ये आरोप कैरोलिन नोक्स के बयान सामने आने के बाद लगाए। उन्होंने कहा कि मैं नोक्स को धन्यवाद कहती हूं कि उन्होंने मुझे इस बात की हिम्मत दी कि मैं सच बोल सकूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोक्स ने कहा कि उस वक्त मैं विरोध नहीं कर सकी थी लेकिन मैं समझती हूं कि आने वाली पीढ़ियों को ऐसा न सहना पड़े इसलिए मेरे जैसे उन लोगों का आवाज उठाना जरूरी है जिन्हें ऐसे अनुभव हुए हैं। हमें तय करना होगा कि हमें किस ओर जाना है।


वहीं, स्टैनली ने कैरोलिन नोक्स के आरोपों को लेकर कहा है कि मुझे कैरोलिन नोक्स या इस घटना के बारे में कुछ याद नहीं है। बता दें कि स्टैनली जॉनसन यूरोपीय संसद के पूर्व सदस्य रह चुके हैं और उन्हें कभी भी सांसद के तौर पर नहीं चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed