{"_id":"62564a9e87e4b3291a474b9b","slug":"two-sikhs-assaulted-in-richmond-hills-new-york-consulate-general-of-india-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क में दो सिखों पर हमला: पहले डंडे से मारा और फिर पगड़ी उतारी, रिचमंड हिल्स की घटना, एक गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क में दो सिखों पर हमला: पहले डंडे से मारा और फिर पगड़ी उतारी, रिचमंड हिल्स की घटना, एक गिरफ्तार
Wed, 13 Apr 2022 09:29 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:29 AM IST
सार
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल में दो सिखों पर हमला हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो संदिग्धों ने सिख पुरुषों को डंडे से मारा और उनकी पगड़ी उतार दी।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में दो सिखों पर हमला
- फोटो : Twitter@Majinder Singh Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर स्थित रिचमंड हिल्स क्षेत्र में सिख समुदाय के दो लोगों पर सैर के वक्त हमला किया गया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दो संदिग्धों ने उन्हें डंडों से मारा और फिर पगड़ी भी उतारी। इसी स्थान पर 10 दिन पहले भी एक ऐसा ही हमला हो चुका है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने हमले को निंदनीय करार दिया है। घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर इस प्रकार की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक बुजुर्ग सिख पर भी बेरहमी से हमला हुआ था। हमलावरों ने दोनों सिखों को उसी इलाके में लूटा, जहां 72 वर्षीय निर्मल सिंह पर अकारण हमला किया गया था। हमले में दो लोग शामिल थे, जिसमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरे की पुलिस तलाश कर रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमले का मुख्य उद्देश्य डकैती थी।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के सदस्य जोआन एरियोला ने बताया कि हम सिख समुदाय और किसी भी धार्मिक समुदाय को निशाना बनाने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने जा रहे हैं। बता दें, ये हमला सिख संगठनों द्वारा न्यूयॉर्क में एकजुटता रैली आयोजित करने के लगभग 24 घंटे बाद हुआ।
विज्ञापन
पीड़ितों के संपर्क में भारतीय वाणिज्यिक दूतावास
न्यूयॉर्क स्थित भारतीय कांसुलेट जनरल ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि वह पीड़ितों के संपर्क में है और उनकी हरसंभव मदद की जा रही है। इस बीच, न्यूयॉर्क राज्य की लॉ मेकर (विधायक) जेनिफर राजकुमार ने कहा कि न्यूयार्क में सिखों के खिलाफ घृणा अपराध में शून्य सहिष्णुता है।
क्वींस का सिख समुदाय कुछ भी कम पाने का हकदार नहीं
इस हमले पर टिप्पणी करते हुए क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने कहा कि यह रिचमंड हिल इलाके का ‘एक और मुश्किल दिन है। हमें सिंह पर हमले के बाद दो अन्य सिखों पर हमले की जानकारी मिली है।’ उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय पुलिस के संपर्क में है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मामले में न्याय हो, क्योंकि क्वींस का सिख समुदाय कुछ भी कम पाने का हकदार नहीं है।
पीड़ितों के नाम व तस्वीरें साझा नहीं कीं
‘सिख कोएलिशन’ ने कहा कि निजता का सम्मान करते हुए वह उन दो सिख व्यक्तियों के नाम या उनकी तस्वीर साझा नहीं कर रहा है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को घेरे हुए दिख रहे हैं। इसमें एक घायल सड़क किनारे बैठा है, जबकि दूसरा उसके बगल में खड़ा है और उसने आंख के पास लगी चोट को कपड़े से ढका हुआ है।