फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Rare gems got to father of 30 children in Tanzania, Government buys in 25 crore rupees

तंजानिया में 30 बच्चों के पिता को मिले दो दुर्लभ रत्न, रातों-रात बना 25 करोड़ का मालिक

Fri, 26 Jun 2020 01:11 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डार एस सलाम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डार एस सलाम Published by: आसिम खान Updated Fri, 26 Jun 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Two Rare gems got to father of 30 children in Tanzania, Government buys in 25 crore rupees
तंजानिया में एक व्यक्ति रातों-रात बना करोड़पति - फोटो : TANZANIA MINISTRY OF MINERALS

तंजानिया में चार पत्नियों के पति और 30 से अधिक बच्चों के पिता की किस्मत रातों-रात चमक गई और वो करोड़पति बन गया। तंजानिया के एक खनिक को दो दुर्लभ रत्न मिले थे जिनके बदले में सरकार ने उसे 25.46 करोड़ रुपये (7.74 अरब शिंलिंग) दिए हैं। 

विज्ञापन


खनिक सनिनियू लैजर को तैंजेनाइट के दो बड़े दुर्लभ रत्न उत्तर तंजानिया की खदान में मिले थे। इनमें से एक 9.27 और दूसरा 5.10 किलो का है। बताया जाता है कि ये अब तक मिले रत्नों में सबसे बड़े हैं। 
विज्ञापन

तंजानिया के खनन मंत्री साइमन मसनजिला ने कहा कि इससे पहले कभी इतने बड़े आकार का तैंजेनाइट देखने को नहीं मिला। बैंगनी रंग और करीब एक फीट लंबे इन दुर्लभ पत्थरों को फिलहाल बैंक ऑफ तंजानिया ने खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली ने भी लैजियर को फोन करके बधाई दी। इससे पहले अधिकतम 3.3 किलो ग्राम का ही रत्न मिला था। लैजर ने कहा कि एकाग्रता, संकल्प, कठोर परिश्रम और सतत काम मेरी सफलता के बड़े राज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed