{"_id":"63fa83c4cfc4415d3c07f7e3","slug":"two-policemen-killed-and-2-injured-in-remote-control-blast-in-balochistan-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बलूचिस्तान में विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल, पुलिस मौके पर मौजूद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बलूचिस्तान में विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत, दो घायल, पुलिस मौके पर मौजूद
Sun, 26 Feb 2023 03:25 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:25 AM IST
सार
एसएचओ सासोली के मुताबिक जब धमाका हुआ तब एसपी खुजदार का दस्ता इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस दल विस्फोट स्थल पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। एसएचओ ने कहा कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलूचिस्तान के खुजदार जिले में शनिवार को हुए विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, खुजदार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) फहद खान खोसो के सुरक्षा दस्ते को "रिमोट-नियंत्रित विस्फोट" में झालावां कॉम्प्लेक्स के पास निशाना बनाया गया। एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने जिला मुख्यालय अस्पताल, खुजदार में दम तोड़ दिया, जहां घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
एसएचओ सासोली के मुताबिक जब धमाका हुआ तब एसपी खुजदार का दस्ता इलाके में पेट्रोलिंग कर रहा था। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस दल विस्फोट स्थल पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया। एसएचओ ने कहा कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदूस बिजेन्जो ने घटना की निंदा की और मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी कायरतापूर्ण हरकतें हमारे सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरा सकतीं। आगे कहा कि बलूचिस्तान के लोग सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन
बिजेन्जो ने कहा कि आतंकवाद के खतरे को पराजित किया जाएगा। मंत्री ने उन घायलों के लिए प्रार्थना की और निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पुख्ता सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। साथ ही बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लैंगोव ने भी विस्फोट की निंदा की और जिला प्रशासन को घायलों को इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया।