फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two people dead and 13 injured in gun firing during party in chicago, america

अमेरिका के शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी : दो लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

Mon, 15 Mar 2021 01:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, शिकागो
पीटीआई, शिकागो Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
two people dead and 13 injured in gun firing during party in chicago, america
शिकागो में पार्टी के दौरान गोलीबारी... - फोटो : twitter

शिकागो के साउथ साइड में रविवार तड़के एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता जोस जारा ने एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। जिन लोगों को गोली लगी, उनकी उम्र 20 से 44 वर्ष के बीच है। 

जारा ने घटना का और विवरण नहीं दिया है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि हमलावर एक था या ज्यादा, या गोलीबारी की वजह क्या थी? दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी मेरिट ने शिकागो एक न्यूज चैनल से कहा कि घायलों में से सात की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटनास्थल पर चार बंदूकें बरामद हुईं हैं, अभी जांचकर्ता पता लगा रहे हैं कितने लोगों ने गोलीबारी की। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। साथ ही कहा कि जांचकर्ता पता कर रहे हैं कि गोली क्यों चलाई गई?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ब्राउन ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अभी किसी अफवाह की पुष्टि का समय नहीं है। उन्होंने शिकागो के निवासियों को कोरोना महामारी के बीच सामाजिक दूरी और अन्य दिशानिर्देशों का पालन करने की बात कही। साथ ही कहा कि अभी कुछ नहीं बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed