{"_id":"5d0b9f768ebc3e13174203ff","slug":"two-militants-linked-to-abduction-of-former-pm-yousuf-raza-gilani-son-killed-by-pakistani-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम यूसुफ रजा गिलानी के बेटे के अपहरण से जुड़े दो आतंकियों को पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्व पीएम यूसुफ रजा गिलानी के बेटे के अपहरण से जुड़े दो आतंकियों को पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराया
Thu, 20 Jun 2019 08:35 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
यूसुफ रजा गिलानी
- फोटो : Tribune
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे और एक अमेरिकी नागरिक के अपहरण में कथित तौर पर शामिल आईएसआईएस के दो आतंकवादियों को पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में मार गिराया। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी दी।
पंजाब पुलिस के आतंकरोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि आतंकवादियों की पहचान मुहम्मद रिजवान और इमरान साकी के रूप में की गई। उन्हें मुल्तान जिले में एक घर पर बुधवार देर रात की गई छापेमारी में मारा दिया गया। वे तीन खुफिया अधिकारियों की हत्या में भी शामिल थे।
एक बयान में, सीटीडी ने कहा कि उसे जानकारी मिली कि प्रतिबंधित आतंकवादी समूह आईएसआईएस के पांच आतंकवादी लाहौर से लगभग 350 किलोमीटर दूर जिले के एक घर में छिपे हुए थे। बयान में कहा गया कि एक टीम ने घर को घेर लिया और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।
विज्ञापन
सीटीडी ने कहा, "आत्मसमर्पण करने के बजाय आतंकवादियों ने छापा मारने वाली टीम पर गोलियां चलाईं। इसके जवाब में उन्होंने भी गोलियां चलाई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए, जबकि उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।"
आतंकियों ने खुफिया एजेंसियों के कर्मियों पर हमला करने की योजना बनाई थी। बयान में कहा गया कि घर से नौ हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक और हथियार जब्त किए गए। वे 2011 में अमेरिकी नागरिक वारेन वेनस्टेन और 2013 में यूसुफ गिलानी के बेटे अली हैदर गिलानी के अपहरण में शामिल थे। लाहौर से अगवा किए गए वेनस्टेन 2015 में अफगान सीमा पर अमेरिकी ड्रोन हमले में गलती से मारे गए, जबकि हैदर गिलानी को तीन साल बाद अफगानिस्तान से बचाया गया।
आतंकवादियों ने एक वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारी के अपहरण की कोशिश के दौरान फैसलाबाद में दो पुलिस अधिकारियों की भी हत्या कर दी थी। इस साल की शुरुआत में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में समूह के दो अन्य सदस्यों को मार गिराया था।