{"_id":"5dc211348ebc3e5af56ed8fa","slug":"two-indians-killed-in-accidents-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो भारतीयों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो भारतीयों की मौत
Wed, 06 Nov 2019 05:51 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Nov 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो
संयुक्त अरब अमीरात में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक भारतीय महिला और चार वर्षीय भारतीय लड़की की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार शुक्रवार को शारजाह मुवेल्लाह इलाके में एक महिला की उसके 17 वर्षीय बेटे द्वारा गाड़ी पार्क करने के दौरान कुचले जाने से मौत हो गई।
उसके दोस्तों ने बताया कि भारतीय स्कूल के ग्रेड 12 के छात्र के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था और वह ड्राइविंग क्लास ले रहा था। परिवार के अनुसार छात्र ने ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया, जिसकी वजह से कार उसकी मां के ऊपर चढ़ गई।
एक अन्य घटना में, सोमवार को दुबई के जेबेल अली में स्कूल से लौटने के दौरान एक कार दुर्घटना में चार वर्ष की बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां घायल हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब एक मोटर चालक अपनी गाड़ी को पीछे कर रहा था और गलती से ब्रेक के बजाय उसने एक्सीलेटर दबा दिया।