{"_id":"5ee4a38e8ebc3e43034b101b","slug":"two-indian-arrested-in-gilgit-baltistan-for-spying-after-crossing-loc-says-pakistan-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलगित-बाल्टिस्तान में जासूसी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार: पाकिस्तानी मीडिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गिलगित-बाल्टिस्तान में जासूसी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार: पाकिस्तानी मीडिया
Sat, 13 Jun 2020 03:29 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 13 Jun 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गिलगित-बाल्टिस्तान में नियंत्रण रेखा के निकट के इलाके से दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पाकिस्तान ने इन दोनों लोगों को भारतीय जासूस बताया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
समाचार पत्र डॉन की एक खबर के अनुसार कथित जासूसों के पास से भारतीय मुद्रा, पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। खबर में कहा गया है कि उन्हें शुक्रवार को पुलिस को सौंपा गया और गिलगित के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजा मिर्जा हसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित जासूसों को मीडिया के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
हसन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोग कश्मीर के रहने वाले हैं और उन्हें ‘जासूसी’ करने के लिए जबरदस्ती पाकिस्तान भेजा गया है। खबर के अनुसार गिरफ्तार किए गए भारतीयों ने अपनी पहचान नूर मोहम्मद वानी और फिरोज अहमद लोन बताई है। दोनों बांदीपुर जिले के गुरेज के अचोरा गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन