फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two former Pak Prime Ministers condition critical nawaz sharif Blood Platelets Again Drop

पाक के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की हालत नाजुक, नवाज की प्लेटलेट्स फिर गिरी

Mon, 04 Nov 2019 07:31 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Nov 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
Two former Pak Prime Ministers condition critical nawaz sharif Blood Platelets Again Drop
Pakistan Ex pm - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के दो पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और शाहिद खाकान अब्बासी की हालत नाजुक बनी हुई है। भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद दोनों नेताओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक नवाज के स्वास्थ्य की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है क्योंकि उनका प्लेटलेट काउंट फिर कम हो गया है। इससे एक दिन पहले यह बढ़कर 51000 हो गया था।  69 वर्षीय शरीफ का प्लेटलेट काउंट कम होकर 2000 तक हो गया था जिसके बाद उन्हें सोमवार रात में सर्विसेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शरीफ भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की हिरासत में थे। शरीफ के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार को कुछ सुधार हुआ था और उनका प्लेटलेट काउंट 35000 से बढ़कर 51000 हो गया। लेकिन उनके निजी डॉक्टर अदनान खान का कहना है कि अब पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों ने उन्हें दिए जाने वाले स्टेरायड की खुराक कम करने का प्रयास किया लेकिन दुर्भाग्य से इसका परिणाम यह हुआ कि बीते शुक्रवार उनका प्लेटलेट एक बार फिर कम हो गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद खाकान अब्बासी की हर्निया के दर्द की शिकायत 

जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को हर्निया के दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को यहां पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पीआईएमएस) लाया गया। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर वसीम ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता अब्बासी के हर्निया, हृदय और फेफड़ों की जांच की गई।



‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार एक चिकित्सा बोर्ड ने सोमवार को एलपीजी घोटाले में अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री को तबियत बिगड़ने पर जेल से अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया था। चिकित्सकों ने अब्बासी (60) को हर्निया का ऑपरेशन कराने की सलाह दी, लेकिन पीएमएल-एन इसके लिए तैयार नहीं हुई। वह अगस्त 2017 से मई 2018 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे हैं। गौर हो कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को इसी साल भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed