फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Christian nurses booked under blasphemy charges in Pakistan

पाकिस्तान: दो ईसाई नर्सों के खिलाफ ईशनिंदा का केस

Sun, 11 Apr 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लाहौर।
एजेंसी, लाहौर। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Apr 2021 03:22 AM IST
सार

  • नर्सों के ऊपर अस्पताल की दीवार से कुरान की आयतें लिखे स्टिकर हटाने का आरोप

विज्ञापन
Two Christian nurses booked under blasphemy charges in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान में एक बार फिर ईशनिंदा कानून के नाम पर दो ईसाई नर्सों को निशाना बनाया गया है। यहां पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में दो ईसाई नर्सों मरियम लाल और नविश अरूज के खिलाफ ईशनिंदा के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ अस्पताल के उप चिकित्सा अद्यीक्षक डॉ. मोहम्मद अली ने शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि फैसलाबाद के जिला मुख्यालय अस्पताल में कार्यरत नर्स मरियम लाल और नविश अरूज के खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने ईशनिंदा के आरोप लगाए हैं। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के मनोरोगी वार्ड में दीवारों पर लगे इस्लामिक आयतों के स्टिकर हटाए।
विज्ञापन


अस्पताल के उप चिकित्सा अद्यीक्षक डॉ. अली के अनुसार मामले की जांच कर रही अस्पताल की कमेटी ने दोनों के ऊपर लगे ईशनिंदा के आरोप सही पाए हैं। हटाए गए स्टिकर अस्पताल की मुख्य नर्स के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों नर्सों के खिलाफ अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मुस्लिम धर्मगुरु भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। आरोपी नर्सों में से एक को जब पुलिस ने हिरासत में लिया तो प्रदर्शन कर रही भीड़ ने उस पर हमले की कोशिश की। पुलिस ने अस्पताल में खड़ी पुलिस वैन के अंदर उसे बंद करके किसी तरह बचाया।

प्रदर्शनकारी उसे खुद को सौंपे जाने की मांग कर रहे थे। स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल को बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद पुलिस नर्स को अस्पताल से बाहर ले जा सकी। वहीं दूसरी नर्स पहले ही अस्पताल से निकलने में कामयाब हो गई थी।

पाकिस्तान के विवादास्पद ईशनिंदा कानून और उसके लिए निर्धारित दंड को गंभीर अपराध माना जाता है। ईशनिंदा के आरोपियों को अपनी पसंद का वकील रखने का अधिकार नहीं होता है। क्योंकि ज्यादातर वकील ऐसे संवेदनशील मामलों को लेने से इनकार कर देते हैं।


आईसीसी ने नर्सों के खिलाफ आरोपों को बताया झूठा
मामले पर इंटरनेशनल क्रिश्चियन कंसर्न (आईसीसी) ने कहा कि दोनों ही नर्सों के ऊपर ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाया गया है। अस्पताल की मुख्य नर्स रुखसाना को मरियम लाल से शिकायत थी। रुखसाना ने ही अस्पताल के कर्मचारियों को कुरान की आयतों के स्टिकर हटाने की बात कहकर उकसाया। इसके बाद अस्पताल के एक कर्मचारी वकास ने मरियम पर चाकू से हमला कर दिया।  हालांकि हमले में वह बच गईं लेकिन उनके हाथ में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed