फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two Canadians detained in China on spying charges released from prison

राहत: चीन ने रिहा किए कनाडा के दो नागरिक, जासूसी के आरोप में किए गए थे गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 07:47 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 25 Sep 2021 07:47 AM IST
सार

कनाडा सरकार ने चीन की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी की कार्यकारी अधिकारी  मेंग वानझू को 2018 में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद  जासूसी के आरोपों पर कनाडाई नागरिक माइकल स्पैवर को हिरासत में लिया गया था। उसे 11 साल की सजा सुनाई गई थी। 

विज्ञापन
Two Canadians detained in China on spying charges released from prison
चीन से कनाडा के दो नागरिक रिहा - फोटो : self

विस्तार

 चीन में जासूसी के आरोप में हिरासत में लिए गए कनाडा के दो लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया । अमेरिका की ओर से किए गए हस्तक्षेप के बाद दोनों कनाडाई को रिहा किया गया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चीनी संचार दिग्गज हुआवेई टेक्नोलॉजी के शीर्ष कार्यकारी ने अमेरिका के साथ समझौता में कनाडाइयों के खिलाफ लगे आपराधिक मामलों में रिहाई की मांग की थी, जिसके बाद चीन की अदालत ने दोनों को रिहा कर दिया।

विज्ञापन


अमेरिका में न्याय विभाग और  मेंग वानझू  के बीच हुई डील में इस बात पर सहमति बनती है कि अगले साल के अंत में धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज कर दिया जाएगा। न्याय विभाग के सामने हुआवेई की सीएफओ मेंग वानझू ने ईरान में अपनी कंपनी द्वारा कारोबारी सौदों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी कबूल की।
विज्ञापन


कनाडा नागिरक को 11 साल की हुई थी सजा
बता दें कि चीन की एक अदालत ने हुआवेई से जुड़े एक मामले में जासूसी के आरोपों पर कनाडाई नागरिक माइकल स्पैवर को 11 साल की जेल की सजा सुनाई थी। कनाडा सरकार द्वारा चीन की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी के एक कार्यकारी अधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद 2018 में स्पैवर को हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed