फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two blasts heard near grave of Iran Guards general Qasem Soleimani Many killed Latest News Updates

Iran Blasts: कासिम सुलेमानी की कब्र के पास दो बड़े धमाके; 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 188 घायल

Wed, 03 Jan 2024 07:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 03 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

ईरान के उप गवर्नर ने अमेरिकी ड्रोन हमले में चार साल पहले मारे गए जनरल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में धमाके और 100 से ज्यादा लोगों की मौत की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है।

विज्ञापन
Two blasts heard near grave of Iran Guards general Qasem Soleimani Many killed Latest News Updates
Iran Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

ईरान में बुधवार को पूर्व सैन्य अधिकारी कासिम सुलेमानी की कब्र पर दो जबरदस्त धमाके हुए, जिनमें 103 लोगों की मौत हो गई, जबकि 188 लोग घायल हुए हैं। सुलेमानी ईरानी रिवोल्युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के मेजर जनरल और कुद्स फोर्स के कमांडर थे। 3 जनवरी, 2020 को एक अमेरिकी ड्रोन हमले में बगदाद में उनकी मौत हुई। रान के उप गवर्नर ने अमेरिकी ड्रोन हमले में चार साल पहले मारे गए जनरल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में धमाके और 100 से ज्यादा लोगों की मौत की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है।

विज्ञापन


ईरान के दक्षिण पूर्वी शहर केरमान में उनकी कब्र पर हर वर्ष 3 से 7 जनवरी के दौरान मातम मनाया जाता है। इस दौरान उनके प्रशंसकों की यहां भारी भीड़ जुटती है। सुलेमानी ईरान के लोकप्रिय सैन्य अधिकारियों में शामिल थे। 2020 में भी जब उनको दफन किया गया था, तो भगदड़ मच गई थी और इस घटना में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक यह आतंकी हमला था। ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बाबाक येक्तापरस्त ने कहा कि 103 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है 188 घायलों में कई गंभीर हैं।
विज्ञापन


हर तरफ चीख-पुकार मच गई
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पहला धमाका साहेब अल-जमान मस्जिद के पास हुआ। इसके थोड़ी देर बाद ही दूसरा विस्फोट भी हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर धुएं का अंबार देखा गया। थोड़ी ही देर में इलाका मृतकों और घायलों से पट गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। यह वही जगह है, जहां कासिम सुलेमानी को दफनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ में भी कई लोग घायल हुए
दावा किया गया कि कासिम सोलेमानी की कब्र के पास धमाके हुए। हालांकि, विस्फोट के कारण के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विस्फोटों के बाद मची भगदड़ में भी कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इराक-सीरिया में अल-कायदा, तालिबान सफाये में थी भूमिका
ईरान के सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल रहे सुलेमानी साधारण सैनिक के तौर पर रिवोल्युशनरी गार्ड्स के कुद्स फोर्स में शामिल हुए और इसके प्रमुख बने। यह इकाई है ईरान के लिए विदेशी अभियानों को संभालती है। अमेरिका इसे आतंकी संगठन मानता है। हालांकि, 9/11 हमले के बाद सुलेमानी ने अल-कायदा और तालिबान को खत्म करने के लिए अमेरिका की मदद की थी। इसके अलावा सुलेमानी ने इराक और सीरिया से इस्लामिक स्टेट के सफाये में भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के जरिये इस्राइल की घेराबंदी के चलते अमेरिका ने ही उन्हें ड्रोन हमले में मार गिराया।


किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी 
ईरान के अर्ध-आधिकारिक मीडिया हाउस नॉरन्यूज के मुताबिक, सुलेमानी को दफनाए जाने वाले कब्रिस्तान की ओर जाने वाली सड़क पर कई गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ था। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed