फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter temporarily banned Donald Trump for spreading coronavirus misinformation

Twitter ने ट्रंप के कैंपेन अकाउंट पर लगाई अस्थायी रोक, कोरोना को लेकर दी थी भ्रामक जानकारी

Thu, 06 Aug 2020 02:02 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Aug 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Twitter temporarily banned Donald Trump for spreading coronavirus misinformation
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विज्ञापन

ट्विटर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन अकाउंट पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। ट्रंप के कैंपेन अकाउंट से कोरोना महामारी को लेकर किए जा रहे भ्रामक जानकारी देने वाले ट्वीट को इस रोक के पीछे की वजह बताया गया है। ट्विटर का आरोप है कि ट्रंप के अकाउंट से हुए ट्वीट कोरोना महामारी के संबंध में भ्रामक जानकारी वाले हैं, ऐसे में यह कंपनी के मानकों के अनुरूप नहीं हैं।
 



ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रंप कोरोना वायरस के बारे में अपने ट्वीट के जरिये गलत सूचना फैला रहे थे जो कि महामारी को लेकर कंपनी की ओर से अपनाए गए मानकों के अनुरूप नहीं थे और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले थे। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि ट्रंप ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें फॉक्स न्यूज के वीडियो की क्लिप है और यह काफी भ्रामक है। इसलिए हमने उनके उस खाते को बंद कर दिया जिससे वे इस तरह की गलत और भ्रामक सूचना फैला रहे थे। बता दें कि इससे पहले फेसबुक ने भी ट्रंप के इस तरह के वीडियो पर रोक लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ट्रंप के कैंपेन ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा गया था कि अगर आप बच्चों की बात करें तो मेरे हिसाब से बच्चों को कोरोना लगभग नहीं हो सकता है, क्योंकि बच्चों में कोरोना बीमारी के प्रति रोगप्रतिरोधक क्षमता काफी अधिक है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अब तक ज्यादातर बच्चे ही कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं। जो कि डोनाल्ड ट्रंप के दावे से बिल्कुल उलट है।


बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप के खातों पर कई बार प्रतिबंध लगाया जा चुका है। यह पहली बार है कि सोशल मीडिया कंपनी ने गलत जानकारी फैलाने के लिए ट्रंप के एक पोस्ट को पूरी तरह से हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed