{"_id":"61e9aeb307014a4edb2175d0","slug":"twitter-shuts-down-mexican-billionaire-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी कार्रवाई: ट्विटर ने बंद किया मेक्सिको के अरबपति का अकाउंट, किया था आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कड़ी कार्रवाई: ट्विटर ने बंद किया मेक्सिको के अरबपति का अकाउंट, किया था आपत्तिजनक पोस्ट
Fri, 21 Jan 2022 12:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मेक्सिको सिटी।
एजेंसी, मेक्सिको सिटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:20 AM IST
सार
रिटेल, बैंकिंग और टेलीविजन के क्षेत्र के बड़े कारोबारी रिकार्डो सेलिनास प्लिएगो ने ट्विटर द्वारा उन्हें भेजा संदेश बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
विज्ञापन
Twitter
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने अपनी दुरुपयोग तथा उत्पीड़न संबंधी नीतियों के उल्लंघन के आरोप में मेक्सिको के सबसे धनी अरबपति एवं राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर के करीबी सहयोगी रिकार्डो सेलिनास प्लिएगो का अकाउंट बंद कर दिया है। उन्हें सलाह दी गई कि वे किसी के प्रति हो रहे उत्पीड़न का न तो हिस्सा बन सकते हैं और न ही दूसरों को इसके लिए उकसा सकते हैं।
विज्ञापन
रिटेल, बैंकिंग और टेलीविजन के क्षेत्र के बड़े कारोबारी रिकार्डो सेलिनास प्लिएगो ने ट्विटर द्वारा उन्हें भेजा संदेश बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
विज्ञापन
सेलिनास प्लिएगो ने मेक्सिको के कुछ बड़े पत्रकारों पर निशाना साधते हुए भी एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से पत्रकारों पर निशाना साधने वाले ‘मीम’ बनाने का आह्वान भी किया था।
विज्ञापन
प्लिएगो ने पत्रकारों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले एक पोस्ट में लिखा था, ‘ऐसे लोग हैं जो अपने विचारों को बढ़ावा देना चाहते हैं और दूसरों के विचारों को खामोश कराना चाहते हैं।’