फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter rejects allegations of accounts in Pakistan being blocked due to Kashmir related posts

कश्मीर: ट्विटर ने पाकिस्तानियों के अकाउंट पर रोक लगाने के आरोपों को खारिज किया

Tue, 20 Aug 2019 06:48 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Twitter rejects allegations of accounts in Pakistan being blocked due to Kashmir related posts
पाकिस्तान का झंडा
कश्मीर के बारे में पोस्ट करने के कारण पाकिस्तानियों के करीब 200 अकाउंट पर रोक लगाने वाले ट्विटर ने पक्षपात करने के इस्लामाबाद के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि सभी प्रयोक्ताओं के लिए उसकी एक समान नीति है।
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को टि्वटर से शिकायत की थी कि कश्मीर के बारे में पोस्ट करने के लिए करीब 200 अकाउंट को रोक दिया गया। पिछले एक हफ्ते में कई पाकिस्तानियों ने कश्मीर के बारे में पोस्ट करने के बाद अकाउंट सस्पेंड किए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन


हालांकि, ट्विटर ने कहा कि उसने विवेकपूर्ण तरीके से नीति लागू की है और राजनीतिक सोच और देश पर ध्यान दिए बिना सभी प्रयोक्ताओं के लिए समान नीति है। 

अपने प्लेटफार्म पर सेंसरशिप और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोपों पर जवाब देते हुए ट्विटर के एक प्रवक्ता ने ‘डॉन’ अखबार से कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर उसकी बुनियाद टिकी है और विषयवस्तु की समीक्षा करने वाली उसकी टीम पता लगाती है कि कौन सी सामग्री उसके नियमों का उल्लंघन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, प्रवक्ता ने उन कारणों पर टिप्पणी नहीं कि जिसके कारण ई-मेल में वर्णित कुछ अकाउंट को बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed