फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter Office To Be Evicted From A Colorado Building Over Unpaid Rent News in Hindi

US: ट्विटर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, किराया न चुकाने की वजह से कोर्ट ने दिया कोलोराडो दफ्तर खाली करने का आदेश

Sat, 17 Jun 2023 11:08 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 17 Jun 2023 11:08 AM IST
सार

एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, कोलोराडो में ट्विटर के किराया न चुका पाने की वजह से एक जज ने बोल्डर शहर के शेरिफ (पुलिस अफसर) को निर्देश दिए हैं कि वे दफ्तर खाली कराकर इसे मकान मालिक को वापस सौंपें। 

विज्ञापन
Twitter Office To Be Evicted From A Colorado Building Over Unpaid Rent News in Hindi
ट्विटर और एलन मस्क। - फोटो : Social Media

विस्तार

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की तरफ से ट्विटर को खरीदे जाने के बाद से इस कंपनी में कई आमूलचूल बदलाव किए गए हैं। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को कंपनी से निकाले जाने से लेकर अलग-अलग देशों में ट्विटर के दफ्तर बंद किए जाने से कम शामिल हैं। हालांकि, इसके बावजूद ट्विटर का बिजनेस मॉडल मस्क के लिए लाभ की स्थिति में नहीं पहुंच सका है। इस बीच खबर है कि ट्विटर को अब अमेरिका के कोलोराडो में स्थित अपना दफ्तर भी खाली करना पड़ेगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्विटर ने कई महीनों से यहां स्थित अपने दफ्तर का किराया नहीं चुकाया, इसकी वजह से कोर्ट ने ट्विटर को ऑफिस खाली करने का आदेश दे दिया है। 
विज्ञापन


न्यूज वेबसाइट डेनवर बिजनेस जर्नल के मुताबिक, कोलोराडो में ट्विटर के किराया न चुका पाने की वजह से एक जज ने बोल्डर शहर के शेरिफ (पुलिस अफसर) को निर्देश दिए हैं कि वे दफ्तर खाली कराकर इसे मकान मालिक को वापस सौंपें। एक और मीडिया समूह डेनवर पोस्ट के मुताबिक, कोर्ट ने किराएदार ट्विटर को हटाने के लिए 31 मई तक का समय दिया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने कोलोराडो में अपने दफ्तर के लिए फरवरी 2020 में चार बिल्डिंग किराए पर ली थीं। कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, ट्विटर ने इसके लिए किराया भी नहीं चुकाया। इसके बाद अपनी इमारत की किराया वसूली के लिए मकान मालिक ने ट्विटर को नोटिस भी भेजा, लेकिन कंपनी की ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल मार्च के अंत तक मकान मालिक ने ट्विटर की ओर से जमा किए गए 9 लाख 68 हजार डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये) के लेटर ऑफ क्रेडिट (जमाराशि) को ही किराया मानकर कंपनी की लीज जारी रखी। इस लेटर ऑफ क्रेडिट को लीज के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट भी माना जाता है। हालांकि, लेटर ऑफ क्रेडिट खत्म होने के बाद भी जब ट्विटर ने किराया नहीं चुकाया तो मकानमालिक ने कंपनी से फिर से सिक्योरिटी डिपॉजिट भरने को कहा। इस मांग को ट्विटर की ओर से ठुकरा दिया गया। बाद में मकानमालिक ने ट्विटर के खिलाफ केस किया और किराए के तौर पर 93 हजार 500 डॉलर (करीब 76 लाख रुपये) न चुकाने का आरोप लगाया। 


सैन फ्रैंसिस्को के दफ्तर का किराया भी नहीं चुकाया
इसी साल की शुरुआत में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ट्विटर ने अपने सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का 136250 डॉलर का किराया नहीं चुकाया है। लीज पर देने वाली कंपनी का कहना था कि उसने दिसंबर को ही कंपनी को इस बारे में चेतावनी दे दी थी कि हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिल की लीज पांच दिनों में खत्म हो रही है। किराया न चुका पाने के कारण उन्होंने ट्विटर पर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed