फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Facebook blocks Facebook account of Donald Trump indefinitely

अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फेसबुक अकाउंट

Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 07 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Facebook blocks Facebook account of Donald Trump indefinitely
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को कहा कि यह फैसला अमेरिका की राजधानी में इस सप्ताह हिंसा को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों के कारण लिया गया है। इससे पहले ट्विटर और इंस्टाग्राम ने भी अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर ट्रंप के अकाउंट बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन


ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को 12 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में ट्रंप ने नियमों का उल्लंघन किया, तो उनके अकाउंट को स्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया जाएगा। ट्विटर ने ट्रंप से वे तीन ट्वीट भी डिलीट करने को कहा है, जिन्हें इस हिंसा का मुख्य कारण बताया जा रहा है। ट्विटर ने ट्रंप का एक वीडियो भी हटा गिया जिसमें वह अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन




पहले 24 घंटे के लिए ब्लॉक किया था अकाउंट
अमेरिका में हो रहे हंगामे के बीच ट्विटर के बाद फेसबुक और यूट्यूब ने भी ट्रंप के उन वीडियो को हटा दिया था, जिसमें वे अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। ट्रंप ने हिंसा के दौरान ही अपने समर्थकों से अमेरिका को बचाने की अपील  और राष्ट्रपति चुनाव में धांधली होने की बात के रहे थे। फेसबुक और उसके मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम पर भी ट्रंप के पेजों को अगले 24 घंटों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। फेसबुक की ओर से कहा गया कि यह आपात स्थिति है और हम ट्रंप के वीडियो को प्लेटफॉर्म से हटाने सहित कई उचित कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक के उपाध्यक्ष गॉय रोसेन ने बुधवार को कहा वीडियो को हटा दिया गया है क्योंकि इससे हिंसा और भड़केगी। हालांकि, अभी तक यूट्यूब ने ट्रंप को लेकर किसी कार्रवाई की घोषणा नहीं की है।  कैपिटल परिसर में प्रदर्शनकारियों के घुसने के करीब दो घंटे बाद ट्रंप ने यह वीडियो पोस्ट किया था। प्रदर्शनकारी इलेक्टोरल कॉलेज के नतीजों पर संसद के संयुक्त सत्र में व्यवधान डालना चाहते थे। इस सत्र में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि होनी थी।




बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बुधवार को यूएस कैपिटल में घुसकर हंगामा मचाया, जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यूएस कैपिटल के परिसर में सुरक्षा प्रबंधों को धता बताकर हिंसक भीड़ अंदर घुस गई, तो सांसदों को बचाकर यहां से निकाला गया। वॉशिंगटन डीसी के मेयर ने राजधानी में कर्फ्यू की घोषणा की। वहीं अपने भाषण में चुनावी धांधली का आरोप लगाने वाले ट्रंप ने हिंसा भड़कने के बाद अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed