फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter Deal Case: Elon Musk to Summon Twitter Ex CEO Jack Dorsey for Help

Twitter Deal Case: मस्क ने दोस्त जैक डोर्सी से मांगी मदद, ट्विटर डील तोड़ने के मामले में गवाही के लिए समन

Tue, 23 Aug 2022 07:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Aug 2022 07:51 AM IST
सार

ट्विटर व मस्क के बीच विवाद यह है कि टेस्ला के सीईओ को यह सोशल मीडिया साइट खरीदने के लिए बाध्य किया जा सकता है या नहीं? यदि मस्क एकतरफा व मनमाने ढंग से डील तोड़ते हैं तो उन्हें ट्विटर को हर्जाना देना होगा। मस्क के डील खत्म करने के एलान के बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ कोर्ट केस किया है। 

विज्ञापन
Twitter Deal Case: Elon Musk to Summon Twitter Ex CEO Jack Dorsey for Help
एलन मस्क - फोटो : Twitter

विस्तार

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के करार से पीछे हटने के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। ट्विटर ने उनके खिलाफ अमेरिका के डेलावेयर की कोर्ट में समझौते के एकतरफा उल्लंघन को लेकर दावा लगाया है। इसमें मदद के लिए मस्क ने अब ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी से मदद मांगी है। डोर्सी को कोर्ट ने समन भेजकर गवाही के लिए बुलाया है। 

विज्ञापन


कोर्ट में पेश दस्तावेजों के अनुसार मस्क चाहते हैं कि 44 अरब डॉलर में ट्विटर की खरीदी के करार से बाहर निकलने में डोर्सी उनकी मदद करें और उनकी दलीलों के समर्थन में गवाही दें। ट्विटर-मस्क केस में डेलावेयर की कोर्ट 17 अक्तूबर को आगे सुनवाई करेगी। डोर्सी को इस दिन पेश होने के लिए समन भेजा गया है। 
विज्ञापन


ट्विटर व मस्क के बीच विवाद यह है कि टेस्ला के सीईओ को यह सोशल मीडिया साइट खरीदने के लिए बाध्य किया जा सकता है या नहीं? यदि मस्क एकतरफा व मनमाने ढंग से डील तोड़ते हैं तो उन्हें ट्विटर को हर्जाना देना होगा। मस्क के डील खत्म करने के एलान के बाद ट्विटर ने उनके खिलाफ कोर्ट केस किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर की यह है दलील
ट्विटर का आरोप है कि मस्क ने इस करार से पीछे हटने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि इस अधिग्रहण के फैसले के बाद उनकी कंपनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के शेयरों के दामों में भारी गिरावट आ गई थी। उस वक्त शेयर बाजार लड़खड़ा गया था और मस्क को 100 अरब डॉलर का फटका पड़ा था। जबकि इससे पूर्व मस्क ने ट्विटर को उसके मौजूदा शेयर मूल्य से 38 फीसदी ज्यादा पर खरीदने का फैसला किया था। टेस्ला के शेयर मूल्यों में गिरावट के कारण मस्क ट्विटर खरीदी से पीछे हटे हैं।  मस्क ट्विटर के फर्जी या स्पैम अकाउंट के मुद्दे को बिना वजह तूल दे रहे हैं। उनके करार तोड़ने की असल वजह टेस्ला को हुआ नुकसान है। 

मस्क का यह है कथन
दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर ने उन्हें अपनी साइट पर फर्जी खाताधारकों की सही संख्या नहीं बताई है। उनका अनुमान है कि इस साइट पर बड़ी संख्या में स्पैम अकाउंट हैं। खरीदी करार पर आगे बढ़ने के लिए उनकी सही संख्या का पता लगाना जरूरी है। मस्क ने 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील स्पैम अकाउंट को मुद्दा बनाकर ही तोड़ी है। 


डोर्सी से मस्क को यह है अपेक्षा
मस्क चाहते हैं कि ट्विटर के पूर्व सीईओ डोर्सी उनकी दलीलों का समर्थन करें और इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर मौजूद फर्जी खाताधारकों और सक्रिय उपयोगकर्ताओं की सही जानकारी मय दस्तावेजों के कोर्ट के समक्ष रखें, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। देखना दिलचस्प होगा कि डोर्सी मस्क के पक्ष में गवाही देते हैं या अपनी पूर्व कंपनी का साथ देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed